मुख्य बातें

बांसवाड़ा में ट्रॉली से टकरा दुर्घटना में युवक की मौत: कुत्ते को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा, गुजरात से परिजन आने पर हुआ पोस्टमार्टम – Banswara News

बांसवाड़ा में ट्रॉली से टकरा दुर्घटना में युवक की मौत:  कुत्ते को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा, गुजरात से परिजन आने पर हुआ पोस्टमार्टम – Banswara News

अस्पताल मोर्च्युरी में पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए।

बांसवाड़ा के नवाटापरा कसारवाड़ी में नाईनेष डामोर (42) की मौत सड़क हादसे में हो गई। बाइक चलाते समय कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई।

.

शुक्रवार शाम को ट्रॉली से टकराई थी बाइक

​मृतक के बड़े भाई हकजी, पिता फुलजी डामोर ने कसारवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है की उसका छोटे भाई नाईनेष डामोर 21 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे निजी काम से कार्मी कसारवाड़ी गया हुआ था और वापस आते समय रास्ते में अचानक कुत्ता सामने आ गया, जिसे बचाने की कोशिश में उनकी मोटरसाइकिल बेकाबू हो गई और सड़क किनारे मिट्टी से भरी ट्रॉली से टकरा गई।

दुर्घटना में सिर और शरीर पर आई गंभीर चोंटें

​टक्कर इतनी भीषण थी कि नाईनेष के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद शुक्रवार रात को शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

गुजरात से आए परिजनों के बाद पोस्टमॉर्टम

कसारवाड़ी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारजन गुजरात में रहते हैं। उनके आने के बाद रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सौंप दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *