मुख्य बातें

रोहतक के होटल में मिला उत्तराखंड के व्यक्ति का शव: परिवार में शादी समारोह से कल ही लौटा, रात को हार्ट अटैक से तोड़ा दम – Rohtak News

रोहतक के होटल में मिला उत्तराखंड के व्यक्ति का शव:  परिवार में शादी समारोह से कल ही लौटा, रात को हार्ट अटैक से तोड़ा दम – Rohtak News

रोहतक के अशोका चौक के पास एक निजी होटल में सुबह रसोई के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के डेड हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान कीब 51 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी टेढ़ा नैनीताल उत्तराखंड के रूप में हुई। आनंद सिंह होटल में रसोईये के तौर पर काम करता था। कल ही आनंद उत्तराखंड से लौटा और रात को साढ़े 12 बजे के बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। सुबह होटल के कर्मचारी ने उसे देखा तो मालिक व पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 16 साल से होटल में खाना बनाने का करता था काम
आनंद सिंह करीब 16 साल से होटल में खाना बनाने का काम करता था। कल ही आनंद उत्तराखंड से लौटा और रात को रिसेप्शन पर साथी के साथ आईसक्रीम खाने के बाद करीब 12 बजे बीड़ी भी पीता हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया। हालांकि शाम को खाना बनाने के दौरान उसे सीने में दर्द हुआ था, लेकिन दवाई लेने के बाद वह ठीक हो गया। रसोई में पड़ा मिला आनंद का शव
आनंद सिंह रात को पानी पीने के लिए रसोई में गया और वहीं पर स्मॉक करने लगा। इसके बाद उसे हार्ट अटैक आया और वह जमीन पर ओंधे मुंह गिर पड़ा। सुबह करीब 7 बजे जब कर्मचारी रसोई में चाय बनाने गया तो वहां आनंद का शव देखा। इसके बाद होटल के मालिक व पुलिस को सूचना दी गई। परिवार में शादी समारोह से लौटा था आनंद
आनंद सिंह के परिवार में शादी समारोह था, जिसके लिए आनंद करीब 9 दिन की छुट्टी लेकर गांव गया था। शादी समारोह को संपन्न करवाने के बाद कल ही आनंद होटल में लौटा था। आनंद के तीन लड़की व एक लड़का है। आनंद की पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते है, जबकि आनंद अकेला रोहतक के एक होटल में काम करने के बाद वहीं रहता था। पुलिस मामले में कर रही जांच
सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि अशोका चौक के पास एक होटल में व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *