मुख्य बातें

रामगढ़ में गांजा बेचते-खरीदते दो गिरफ्तार: पुलिस ने 60 ग्राम गांजा बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेजा – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ में गांजा बेचते-खरीदते दो गिरफ्तार:  पुलिस ने 60 ग्राम गांजा बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेजा – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सियाल क्षेत्र में पुलिस ने गांजा खरीदने और बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 60 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रेता उमेश प्रसाद (52), पिता श्यामलाल महतो, निवासी सयाल टीना साइड, थाना पतरातू, जिला रामगढ़, और क्रेता सलमान अंसारी (22), पिता स्वर्गीय प्यारे मोहम्मद, निवासी ऊपर धोरा भुइयां टोला, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें गांजा का लेन-देन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 60 ग्राम गांजा बरामद किया गया। रामगढ़ पुलिस ने इस संबंध में थाना कांड संख्या 282/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

एसपी अजय कुमार को सयाल की एक दुकान में उमेश कुमार नामक व्यक्ति द्वारा गांजा बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर सत्यापन के लिए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान ही उमेश कुमार और सलमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *