मुख्य बातें

SIR ड्यूटी में लगे टीचर ने जहर खाकर जान दी: यूपी में मरने से पहले पत्नी से बोला- SDM-BDO परेशान कर रहे थे – Gonda News

SIR ड्यूटी में लगे टीचर ने जहर खाकर जान दी:  यूपी में मरने से पहले पत्नी से बोला- SDM-BDO परेशान कर रहे थे – Gonda News


गोंडा/लखनऊ1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

BLO विपिन यादव को जहर खाने के बाद लखनऊ के KGMU रेफर किया गया था। लेकिन, वहां पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई।

यूपी के गोंडा में मतदाता पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लगे टीचर BLO ने जहर खाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे जहर खाने के बाद विपिन यादव को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिर वहां से लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई।

BLO विपिन यादव को गोंडा से एसडीएम सदर अशोक कुमार खुद लेकर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। विपिन की हालत बेहद गंभीर थी। इसीलिए लखनऊ पहुंचने से पहले ही प्रशासनिक स्तर पर BLO के इलाज के लिए तैयारी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए थे।

स्वास्थ्य महकमे के भी कई अफसर ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए थे। इस बीच जब BLO विपिन यादव को ट्रॉमा सेंटर लाया गया, तो डॉक्टरों ने करीब आधे घंटे तक उनको रिवाइव करने की कोशिश की। बाद में डॉक्टरों ने ‘ब्रॉट डेट’ घोषित कर दिया। वहीं, टीचरों की नाराजगी को देखते हुए लखनऊ में KGMU के अंदर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं, मरने से पहले BLO विपिन यादव की पत्नी सीमा यादव ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें BLO विपिन यादव ने तरबगंज SDM, नवाबगंज BDO और लेखपाल पर परेशान करने का आरोप लगाया। हालांकि, DM प्रियंका निरंजन ने इन आरोपों को गलत बताया था।

यह BLO की पत्नी सीमा यादव और उनका बेटा है। पत्नी ने ही वीडियो बनाकर जारी किया है।

यह BLO की पत्नी सीमा यादव और उनका बेटा है। पत्नी ने ही वीडियो बनाकर जारी किया है।

BLO ने कहा- SDM-BDO से परेशान होकर जहर खाया घटना के बाद सोशल मीडिया पर BLO का एक वीडियो सामने आया। इसमें आरोप लगाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में तरबगंज SDM, नवाबगंज BDO और लेखपाल से परेशान होकर मैंने जहर खाया। वीडियो में BLO की पत्नी उनसे सवाल करते दिख रही। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता।

वीडियो सामने आने के बाद DM प्रियंका निरंजन ने दबाव का आरोप गलत बताया था। उनका कहना है कि BLO पारिवारिक समस्याओं की वजह से तनाव में थे। इसी कारण उन्होंने ये कदम उठाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

डॉक्टरों के अनुसार, BLO के पूरे शरीर में जहर फैल गया था। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसके चलते सीपीआर दिया गया था। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर तरबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर माझा की है।

इस खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं

4 तस्वीरें देखिए…

यह BLO विपिन यादव हैं, जिन्होंने SDM-BDO और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान दी है।

यह BLO विपिन यादव हैं, जिन्होंने SDM-BDO और लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान दी है।

मेडिकल कॉलेज में हालत बिगड़ने पर BLO विपिन यादव को सीपीआर दिया गया। लेकिन, उनकी लखनऊ में मौत हो गई।

मेडिकल कॉलेज में हालत बिगड़ने पर BLO विपिन यादव को सीपीआर दिया गया। लेकिन, उनकी लखनऊ में मौत हो गई।

BLO का हाल जानने के लिए डीएम और सीएमओ भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे।

BLO का हाल जानने के लिए डीएम और सीएमओ भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे।

डीएम ने कहा- काम को लेकर कोई दबाव नहीं था। पारिवारिक तनाव में जहर खाया। पत्नी की ही भूमिका संदिग्ध लग रही।

डीएम ने कहा- काम को लेकर कोई दबाव नहीं था। पारिवारिक तनाव में जहर खाया। पत्नी की ही भूमिका संदिग्ध लग रही।

सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला…

जौनपुर के मल्हनी गांव में रहने वाले विपिन यादव गोंडा के जैतपुर माझा स्थित सरकारी स्कूल में असिस्टेंट टीचर थे। विपिन अपनी पत्नी सीमा यादव के साथ जैतपुर माझा में ही किराए के मकान में रहते थे।

सीमा यादव ने बताया- विपिन की मतदाता पुनरीक्षण कार्य में ड्यूटी लगाई गई। अधिकारी काम को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे। इसके चलते पति पिछले काफी समय से परेशान थे। इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने मंगलवार सुबह 7 बजे अपने रूम में ही जहर खा लिया।

विपिन को गोनार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके पूरे शरीर में जहर फैल चुका था। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया था।

इस दौरान गोंडा मेडिकल कॉलेज में ही पत्नी सीमा यादव ने मोबाइल से वीडियो बनाकर शेयर किया था। इसमें विपिन ने SIR के काम को लेकर तरबगंज SDM विश्वामित्र सिंह, नवाबगंज BDO रवि गुप्ता और लेखपाल पर लगातार दबाव बनाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

वीडियो में विपिन ने एसडीएम, बीडीओ और लेखपाल पर मतदाता पुनरीक्षण वर्क के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

वीडियो में विपिन ने एसडीएम, बीडीओ और लेखपाल पर मतदाता पुनरीक्षण वर्क के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

डीएम बोलीं- दबाव नहीं, पारिवारिक तनाव में खाया जहर, पत्नी पर शक घटना की सूचना मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) प्रियंका निरंजन, सदर SDM अशोक कुमार और CMO डॉ. रश्मि वर्मा गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और विपिन यादव का हाल जाना था।

डीएम प्रियंका निरंजन ने दबाव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा- यह मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा है। मतदाता पुनरीक्षण को लेकर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया था। विपिन यादव को बयान देने के लिए कुछ लोगों ने उकसाया था। पत्नी सीमा यादव की भूमिका संदिग्ध लग रही। इसकी भी जांच कराई जा रही।

डीएम ने बताया- विपिन के बूथ पर 700 मतदाता थे। 350 गणना प्रपत्र वह भर चुके थे। काम सही ढंग से चल रहा था, कोई दबाव नहीं था। डीएम ने बताया कि विपिन को BLO ड्यूटी से हटा दिया गया है।

डीएम प्रियंका निरंजन का कहना है कि BLO विपिन कुमार यादव आज सुबह 7:30 बजे घर से निकले थे। रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें गोनार्द हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें गोंडा के जिला अस्पताल भेजा गया था।

————————-

ये खबरें भी पढ़िए…

यूपी में SIR ड्यूटी से तंग महिला टीचर का इस्तीफा, कहा- 215 फॉर्म भर दिए, अब ये काम नहीं हो पाएगा

यूपी के नोएडा में SIR ड्यूटी से तंग महिला टीचर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में लिखा- मैंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के 215 फॉर्म फीड कर दिए हैं। अब मुझसे BLO का काम नहीं होगा, न ही पढ़ा पाऊंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ में शिक्षामित्र की ब्रेन हैमरेज से मौत, पत्नी बोली- BLO ड्यूटी में काम का दबाव ज्यादा था

मलिहाबाद के प्राथमिक विद्यालय सरावां के शिक्षामित्र ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। उन्होंने शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मृतक शिक्षामित्र की पहचान सरावां के विजय कुमार वर्मा के रूप में हुई। इस समय वह बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के तौर पर काम कर रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

यूपी में शादी से एक दिन पहले लेखपाल का सुसाइड, बहन बोली- छुट्‌टी ली तो कानूनगो ने सस्पेंड किया

यूपी के फतेहपुर में शादी से एक दिन पहले लेखपाल ने सुसाइड कर लिया। 26 नवंबर को बारात जानी थी। 24 नवंबर को ही घर में शादी की रस्में हल्दी-मेहंदी शुरू हो चुकी थीं। इसके चलते लेखपाल सुधीर कुमार कोरी सोमवार को ड्यूटी पर नहीं गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश ने 1.62 लाख BLO को लिखा लेटर, एकजुट होकर आवाज उठाओ, हम साथ

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा में टीचर के इस्तीफे के बाद प्रदेश के सभी 1.62 लाख BLO को एक खुला लेटर लिखा है। उन्होंने दैनिक भास्कर की खबर को X पर पोस्ट किया। अखिलेश ने लिखा- SIR का टारगेट देकर BLO के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। भाजपा राज ने तरह-तरह की प्रताड़ना और अशांति के सिवा किसी को कुछ नहीं दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *