मुख्य बातें

महराजगंज में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से आई थी गंभीर चोटें, इलाज के दौरान तोड़ा दम – Mohanpur(Nichlaul) News

महराजगंज में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत:  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से आई थी गंभीर चोटें, इलाज के दौरान तोड़ा दम – Mohanpur(Nichlaul) News


भिक्खी | मोहनपुर(निचलौल), महराजगंज4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक सोना देवी का फाइल फोटो।

सिंदुरिया थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना पतरेंगवा टोला अरनहवा में हुई, जहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को पटेश्वर की पत्नी सोना देवी (लगभग 46 वर्ष) अपने बड़े बेटे के साथ बाइक से महाराजगंज से घर लौट रही थीं। रास्ते में सिंदुरिया की तरफ से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से सोना देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सोना देवी को जिला अस्पताल महाराजगंज पहुंचाया। वहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बाद में, परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार रात इलाज के दौरान सोना देवी ने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे दो बेटे सचिन (21 वर्ष) और अमित (18 वर्ष) छोड़ गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *