मुख्य बातें

दरभंगा में एक ट्रक का 40 हजार का चालान कटा: बिना हेलमेट बाइक चलाने पर लगा एक हजार का जुर्माना,  परिवहन विभाग ने चलाया विशेष अभियान – Darbhanga News

दरभंगा में एक ट्रक का 40 हजार का चालान कटा:  बिना हेलमेट बाइक चलाने पर लगा एक हजार का जुर्माना,  परिवहन विभाग ने चलाया विशेष अभियान – Darbhanga News


दरभंगा शहर में आज पूरे दिन भर जिला परिवहन कार्यालय की मोबाइल टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान नो एंट्री में आने

.

जांच अभियान को लेकर शहरवासियों में पूरे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक चालान हेलमेट नहीं पहनने, वन-वे तोड़ने और सड़क पर अनावश्यक रूप से गाड़ी खड़ी कर जाम उत्पन्न करने वालों पर किया गया।

शहर में वन-वे लगा

वाहन चालक अमर कुमार यादव ने बताया कि वह अपने भगिना को लेने शहर आए थे। जल्दबाज़ी में हेलमेट नहीं पहन पाए। शहर में वन-वे लगा था और इसी दौरान अधिकारियों ने जांच की। हेलमेट नहीं रहने पर उनका ₹1000 का चालान काट दिया गया।

चालान काटते अधिकारी।

बहेड़ी से आए छात्र सुमित कुमार ने बताया कि वह कॉलेज आने की जल्दबाज़ी में हेलमेट घर पर ही भूल गए थे। दरभंगा में प्रवेश करते ही जांच के दौरान उनका ₹1500 का चालान काट दिया गया। उन्होंने कहा—“हमें हेलमेट पहनकर चलना चाहिए, गलती हुई है इसलिए चालान कट गया।”

शहर में विशेष अभियान चलाया गया

डीटीओ ऑफिस के मोबाइल इंस्पेक्टर मुकुंद मिश्रा ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट चलने वाले, सड़क पर गाड़ी खड़ी करके जाम लगाने वाले, वन-वे तोड़ने वाले और कागजात नहीं रखने वाले सभी पर कड़ी कार्रवाई हो रही है।

उन्होंने बताया कि शहर में एक सीमेंट लोडेड ट्रक दिन में प्रवेश कर था, जबकि दिन के समय भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित है। नियम उल्लंघन पर उस वाहन पर ₹40,500 का चालान किया गया है।

वन-वे मे प्रवेश करने पर चालान काटा गया है।

वन-वे मे प्रवेश करने पर चालान काटा गया है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह अभियान शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और अनावश्यक जाम न लगाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *