मुख्य बातें

खिलाड़ी मौत मामले की जांच करेगी हाई लेवल कमेटी: पंचकूला में खेलमंत्री ने DSO की बैठक ली, 114 करोड़ रुपए जारी करने की बात कही – Panchkula News

खिलाड़ी मौत मामले की जांच करेगी हाई लेवल कमेटी:  पंचकूला में खेलमंत्री ने DSO की बैठक ली, 114 करोड़ रुपए जारी करने की बात कही – Panchkula News


पंचकूला में मीटिंग लेते हुए मंत्री गौरव गौतम।

हरियाणा के पंचकूला में स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्टस स्टेडियम में शुक्रवार को राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। मीटिंग में फैसला लिया गया कि बास्केटबॉल प्लेयर की डेथ जांच हाई लेवल कमेटी करेगी।

.

शुक्रवार को राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम की अध्यक्षता में हुई मीटिंग से पहले रोहतक और झज्जर के दोनों खिलाड़ियों की मौत पर 2 मिनट का शोक व्यक्त किया गया। मीटिंग में मंत्री ने प्रदेश भर के स्टेडियमों के हालात जाने। जिला खेल अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि स्टेडियमों के रखरखाव और मरम्मत के लिए किस प्रकार से बजट की कमी आड़ रही है। जिस पर मंत्री ने 114 करोड़ रुपए का बजट जारी करने की बात कही।

पंचकूला में बैठक के दौरान मौजूद प्रदेश भर के खेल विभाग से जुड़े अधिकारी।

3 महीने में स्टेडियमों का सुधार

मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश भर के जिला खेल अधिकारियों से फीडबैक लिया है। कुछ ने स्टेडियमों में खामी की बात कही है, वहां पर हालात सुधारने के लिए 3 महीने का समय दिया गया है। जहां पर बजट जारी हाे चुका है, वहां पर टेंडर करवाने की बात कही है।

500 खेल नर्सरियां होंगी अलॉट

हरियाणा में जल्द ही 500 खेल नर्सरियां अलॉट की जाएंगी। जो प्राईवेट कोच ने खेल नर्सरियों के लिए अप्लाई किया है, उनके पैरामीटर प्रॉपर तरीके से जांच करवाए जाएंगें। उसके बाद ऐसे ही लोगों को नर्सरियां अलॉट होंगी। फिलहाल प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां चल रही हैं।

पंचकूला में मीटिंग संबोधित करते खेल विभाग महानिदेशक आईएएस संजीव वर्मा।

पंचकूला में मीटिंग संबोधित करते खेल विभाग महानिदेशक आईएएस संजीव वर्मा।

पंचकूला एक्सीलेंस सेंटर का उठा मुद्दा

पंचकूला एक्सीलेंसी सेंटर में खिलाड़ियों की डाइट का मामला भी उठा। जिसको लेकर मंत्री ने जवाब दिया कि खिलाड़ियों को पूरी डाइट मिले, इसको लेकर वे खुद चेक करेंगे। वहीं अगर किसी ठेकेदार की पेमेंट अटकी है तो उसे भी जारी करवाया जाएगा।

नाबालिग खिलाड़ी के पिता मिले

पंचकूला में पहुंचे खेल मंत्री से नाबालिग खिलाड़ी के पिता ने भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद खिलाड़ी के पिता ने बताया कि तलवारबाजी कोच ने उनकी बेटी के किसी लड़के के साथ फोटो बनाकर विभाग में सभी दिखाए हैं और पुलिस को भी दिए हैं। उनके बेटी के साथ ऐसा करने वाली कोच के खिलाफ पोक्सो और आईटी एक्ट में मुकदमा होना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *