मुख्य बातें

नरवाना में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी काबू: भागने की कोशिश में मुख्य आरोपी घायल, साथियों संग दी थी धमकी – Narwana News

नरवाना में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी काबू:  भागने की कोशिश में मुख्य आरोपी घायल, साथियों संग दी थी धमकी – Narwana News

जींद जिले में नरवाना के पुराना बाजार में किराना व्यापारी सौरभ गर्ग से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस और सीआईए टीम ने मंगलवार शाम संयुक्त कार्रवाई कर इन्हें पकड़ा। मुख्य आरोपी भागने की कोशिश में घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल नरवाना में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सोमवार सुबह पुराना बाजार स्थित प्रताप मल फकीरचंद किराना दुकान के संचालक सौरभ गर्ग से धमकी और रंगदारी मांगने की सूचना मिली थी। इसके बाद शहर थाना और सीआईए ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की। भागते वक्त आरोपी के पैर में लगी चोट मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी दबलैन माइनर के पास हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर मुख्य आरोपी नरवाना निवासी हर्पित मोर भागने लगा, लेकिन इसी दौरान उसके पैर में चोट लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। उसके 2 अन्य साथी, कोयल निवासी अंकुश और अभिषेक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथियों के साथ मांग थी रंगदारी डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि करीब एक साल पहले सौरभ गर्ग पर फायरिंग हुई थी। इसी मामले से जुड़े मुख्य आरोपी का भतीजा हर्पित मोर अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा था। उसने व्यापारी को धमकी देकर रंगदारी मांगी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास हथियार होने की भी जानकारी मिली है। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *