मुख्य बातें

जोधपुर में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन: अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की मांग, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का उठाया मुद्दा – Jodhpur News

जोधपुर में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन:  अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की मांग, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का उठाया मुद्दा – Jodhpur News

जोधपुर में कांग्रेस ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने महंगाई, पेपर लीक, बिजली-पानी संकट, सफाई व्यवस्था और अधूरी विकास परियोजनाओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही NEET पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि महंगाई और अव्यवस्थाओं से आमजन परेशान हैं। जनसमस्याओं के समाधान की मांग की सरदारपुरा विधानसभा प्रभारी मोहन हटेला, पूर्व राज्यमंत्री राजेन्द्रसिंह सोलंकी, महामंदिर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हेमसिंह गहलोत और उदयमंदिर ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल हटवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती, पेयजल संकट, सीवरेज समस्या, सफाई व्यवस्था और खराब सड़कों की मरम्मत की मांग भी प्रशासन के सामने रखी। इसके अलावा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई कई विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करवाने की मांग की गई। प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की मांग ज्ञापन में बेरीगंगा वनखंड में प्रस्तावित पद्मश्री कैलाश सांखला स्मृति वन, करवड़ स्थित राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट, नई सड़क मल्टी लेवल पार्किंग, सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी, मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी, मंडोर जिला अस्पताल और डिगाड़ी सेटेलाइट अस्पताल सहित महिला शिक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के कार्य जल्द पूरे करवाने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। जिला प्रवक्ता डॉ. संजय गौड़ ने बताया- इस दौरान पूर्व महापौर कुंती परिहार, रामसिंह संजू, शेर मोहम्मद, मयंक देवड़ा, सुरेन्द्र गागुड़ा, धर्मेन्द्र राठौड़ सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *