मुख्य बातें

नेपाल ने भारत के 3 इलाकों को अपना बताया: 100 रुपए के नोट पर विवादित मैप छापा; भारत बोला- ऐसे दावों से सच्चाई नहीं बदलती

नेपाल ने भारत के 3 इलाकों को अपना बताया:  100 रुपए के नोट पर विवादित मैप छापा; भारत बोला- ऐसे दावों से सच्चाई नहीं बदलती


काठमांडूकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल ने भारत के साथ पहले से चल रहे सीमा विवाद को और बढ़ा दिया है। उसने अपने नए 100-रुपए के नोट पर जो नक्शा छापा है, उसमें लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है, जबकि ये तीनों इलाके भारत की सीमा के भीतर आते हैं।

भारत ने इस कदम की कड़ी आलोचना की है और इसे एकतरफा कार्रवाई बताया, जिसमें ऐतिहासिक तथ्यों को नजरअंदाज किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा-

QuoteImage

ऐसे दावों सच्चाई नहीं बदलती है। नेपाल भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करे। दावे द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन करते हैं।

QuoteImage

नए नोट पर नेपाल राष्ट्र बैंक के पूर्व गवर्नर महा प्रसाद अधिकारी के साइन हैं और नोट जारी करने का साल 2081 बीएस (2024) लिखा गया है।

नए नोट पर नेपाल राष्ट्र बैंक के पूर्व गवर्नर महा प्रसाद अधिकारी के साइन हैं और नोट जारी करने का साल 2081 बीएस (2024) लिखा गया है।

5 साल पहले ओली सरकार ने विवादित नक्शा जारी किया था

नेपाल ने 2020 में पहली बार यह संशोधित नक्शा जारी किया था, जिसे बाद में संसद ने मंजूरी दी थी। उस समय भी भारत ने नेपाल के इस कदम का विरोध किया था और इसे एकतरफा फैसला बताया था। भारत ने कहा था कि इस तरह नक्शा बदलकर क्षेत्र बढ़ाने की कोशिश मान्य नहीं होगी।

भारत ने उस समय भी कहा था कि यह एक तरफा और मनगढंत दावा है, जिससे जमीनी हकीकत नहीं बदलती। भारत ने साफ कहा था कि ये तीनों क्षेत्र उसके ही हैं और नेपाल के विस्तारवाद को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सिर्फ 100 रुपए के नोट पर विवादित नक्शा बना

यह नक्शा नोट के बीच में हल्के हरे रंग में बना है। यह नक्शा सिर्फ ₹100 के नोट पर है। ₹10, ₹50, ₹500 और ₹1000 के नोटों पर नहीं। बैंक का कहना है कि पुराने ₹100 के नोट पर भी नक्शा था, अब उसे सिर्फ सरकारी फैसले के अनुसार संशोधित किया गया है।

नोट पर मौजूद बाकी डिजाइन में बाईं ओर माउंट एवरेस्ट है, वहीं दाईं ओर नेपाल के राष्ट्रीय फूल (गुरांस) का वाटरमार्क है। नक्शे के पास लुम्बिनी का अशोक स्तंभ और उस पर लिखा है- लॉर्ड बुद्धा का जन्मस्थान। वहीं पीछे की तरफ एक सींग वाला गैंडा है।

इस नोट पर जारी करने की तारीख 2081 बीएस बताई गई है, जो पिछले साल 2024 को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *