फतेहाबाद जिले की भट्टू कलां पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए खिलौने बेचने के नाम पर ठगी करने का आरोपी राजस्थान से पकड़ा है। आरोपी की पहचान बीकानेर जिले के महाजन थाना के अंतर्गत आने वाले गांव ललेरां पट्टा निवासी मनीष उर्फ मोनू के रूप में हुई है। आरोपी ने सोशल मीडिया को ठगी का माध्यम बनाया हुआ था। गांव बनमंदौरी निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट देखा था, जिसके करीब 1.87 लाख फॉलोअर्स थे। उस अकाउंट पर ट्रैक्टर के आकर्षक खिलौने (मॉडल) दिखाए गए थे। उसने खिलौना खरीदने के लिए दिए गए वॉट्सऐप नंबर पर संपर्क किया, जहां ठग ने उससे हजार रुपए की मांग की। सामान भेजने की बजाय नंबर ही ब्लॉक कर दिया इसके बाद सुनील द्वारा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने उसे ब्लॉक कर दिया और सामान नहीं भेजा। इसके बाद सुनील ने इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज करवाई थी। शिकायत पर थाना भट्टू कलां में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया। तकनीकी मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस टीम ने साइबर सेल की तकनीकी मदद और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि उससे पता चल सके कि उसने कितने लोगों से ऐसे ठगी की है।
Source link
