हरियाणा के पंचकूला में SDJM कोर्ट ने फर्जी शिनाख्ती और जमानती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.
पंचकूला के कालका SDJM कोर्ट में 21 जनवरी 2023 को एक आरोपी को कोर्ट ने 35 हजार के सिक्योरिटी बांड पर जमानत दी थी। कोर्ट में 3 लोगों ने जमानती और शिनाख्ती के तौर पर हाजिर हुए थे। उन्होंने पटियाला के ढाकनसू कलां निवासी तरसेम की जमीन के दस्तावेज प्रयोग किए थे। तरसेम ने 8 अगस्त 2024 को कोर्ट में पेश होकर बताया कि उसने कभी किसी की जमानत नहीं ली। जिसके बाद कोर्ट ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं। चल रही है जांच : SI देवीदयाल
कालका थाना पुलिस के जांच अधिकारी SI देवीदयाल ने बताया कि 3 अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर आईपीसी की धारा 419,420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को ट्रेस करने के लिए केस से जुड़े दस्तावेज की जांच चल रही है। जल्द ही कोर्ट में झूठा जमानती बनकर पेश होने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
