मुख्य बातें

लुधियाना में 4 इंस्पेक्टर और 2 सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर: हरप्रीत को मिली जोधेवाल बस्ती की जिम्मेदारी, अवनीत की डेहलों में तैनाती – Ludhiana News

लुधियाना में 4 इंस्पेक्टर और 2 सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर:  हरप्रीत को मिली जोधेवाल बस्ती की जिम्मेदारी, अवनीत की डेहलों में तैनाती – Ludhiana News


लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा।

लुधियाना में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेश कुछ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं । चार इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई का ट्रांसफर किया गया है। उन्हें अपनी नई तैनाती पर तुरंत चार्ज लेने के भी आदेश दिए गए हैं ।

.

बता दें कि पंजाब में जिला परिषद और जिला समिति के चुनाव होने जा रहे हैं।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह को थाना फोकल प्वाइंट से थाना मेहरबान लगाया है। इसी तरह इंसपेक्टर जगदेव सिंह को मेहरबान से थाना सदर नियुक्ति किया है। इंस्पेक्टर अवनीत कौर को थाना सदर से थाना डेहलों ट्रांसफर किया है।

इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल को थाना डेहलों से थाना बस्ती जोधेवाल में तैनात किया गया है। सब-इंस्पेक्टर दलबीर सिंह बस्ती जोधेवाल थाना से एसएचओ फोकल पॉइंट भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर जगतार सिंह को बंसत एवेन्यू से थाना डाबा और एएसआई धमेंदर सिंह को पुलिस लाइन से पुलिस चौकी बसंत एवेन्यू लगाया है।

यहां देखें आदेश की कॉपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *