मुख्य बातें

चोरों ने तिजोरी तोड़ सोना-चांदी चुराया, CCTV भी तोड़े: सहरसा के सलखुआ में ज्वेलरी दुकान 5 लाख की चोरी, डीवीआर क्षतिग्रस्त – Saharsa News

चोरों ने तिजोरी तोड़ सोना-चांदी चुराया, CCTV भी तोड़े:  सहरसा के सलखुआ में ज्वेलरी दुकान 5 लाख की चोरी, डीवीआर क्षतिग्रस्त – Saharsa News


सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार वार्ड नंबर 07 स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने लगभग पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना का खुलासा रविवार हुआ, जब मकान मालिक ने दुकान का शटर टूटा देखा और दुकानदार को सूचित किया।

.

दुकान का शटर और पीछे का दरवाजा था टूटा

ज्वेलर्स शॉप के संचालक विभूषण कुमार उर्फ भूषण सोनी ने सलखुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे वे दुकान बंद कर घर गए थे। घटना की सूचना मिलने पर जब वे दुकान पहुंचे, तो देखा कि दुकान का शटर और पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था।

घटना की दी जानकारी।

50 ग्राम सोना, 3 किलो चांदी और ग्राहकों के जेवरात गायब

चोरों ने दुकान के अंदर तिजोरी को उखाड़कर तोड़ दिया था। इसमें रखा करीब 50 ग्राम सोना, लगभग 3 किलो चांदी और ग्राहकों के मरम्मत के लिए दिए गए जेवरात गायब थे। चोरी हुए सामानों की कुल कीमत लगभग पाँच लाख रुपये आंकी गई है।

चोर लकड़ी के खंभे और लोहे की रॉड छोड़ गए

चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और डीवीआर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय चोर अपने साथ लाए लकड़ी के खंभे और लोहे की रॉड को मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने इन औजारों को बरामद कर लिया है।

दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।

दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।

इससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया था। दुकान खोलने से लेकर तिजोरी तोड़ने तक के हर चरण के लिए उन्होंने पहले से तैयारी कर रखी थी।

पुलिस ने एफएसएल टीम से किया संपर्क

घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी जांच के लिए एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

दुकान पर लगी भीड़।

दुकान पर लगी भीड़।

बाजार के बीचों-बीच हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैल गई है। व्यापारियों का कहना है कि बीते एक महीने में सलखुआ बाजार में यह चौथी चोरी की घटना है। लगातर हो रही इन वारदातों के कारण व्यापारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *