भोपाल के कोहेफिजा इलाके में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने महिला से रेप किया। बाद में शिकायत न करने के एवज में शादी करने की बात कही। अब आरोपी शादी करने से साफ मुकर गया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी
.
दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती स्वप्ननिल जैन नाम के युवक से हुई। आरोपी ने 30 अक्टूबर 2023 को पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद दोनों ने एक रेस्टोरेंट में साथ डिनर किया। बाद में आरोपी ने महिला को ड्रॉप करने की बात कही। पीड़िता उसके साथ अपने घर तक आई। यहां आने के बाद आरोपी ने घबराहट होने और तबीयत बिगड़ने की बात कही। यही बहाना बनाकर पीड़िता के घर में रुक गया।
पीड़िता के घर में ही की ज्यादती जहां उसने देर रात महिला के साथ डरा धमकाकर रेप किया। बाद में बदनाम करने की धमकी देकर कई बार अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर महिला से ज्यादती की। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने महिला से हर तरह का संबंध खत्म कर दिया है। तब पीड़िता ने शनिवार रात एफआईआर दर्ज करा दी।
