मुख्य बातें

सरैया में AIDYO का हस्ताक्षर अभियान: बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा – Saraiya(Muzaffarpur) News



अभियान में नौजवानों ने भाग लिया।

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के बसरा चौक पर बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक अखिल भारतीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन (AIDYO) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

.

बसरा चौक से गुजरने वाले सैकड़ों छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर और महिलाओं सहित आम लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एक आवेदन पर हस्ताक्षर किए।

AIDYO के अखिल भारतीय कमेटी सदस्य अरविंद कुमार ने बताया कि देश भर में युवा वर्ग बेरोजगारी का सामना कर रहा है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से शिक्षित युवा मानसिक तनाव और उत्पीड़न झेल रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम सरैया प्रखंड की सभी पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला सचिव रंजीत राय, टुनटुन प्रजापति, रामबाबू राय, अविनाश राय, संतोष प्रकाश और अमित भगत प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *