मुख्य बातें

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर; हिसार, यमुनानगर, फरीदाबाद, कैथल के DC बदले – Haryana News



हरियाणा सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इसमें कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर, बड़े निगमों के MD और महत्वपूर्ण विभागों के सचि

.

सरकार ने 4 जिलों के डीसी बदले हरियाणा सरकार ने 4 जिलों के डीसी बदले हैं। यमुनानगर की डीसी अब आईएएस प्रीति होंगी। पहले यहां पार्थ गुप्ता डीसी थे। वहीं हिसार में महेंद्र पाल नए डीसी लगाए गए हैं। इससे पहले अनीश यादव हिसार के डीसी थे। इसके अलावा फरीदाबाद में आयुष सिन्हा लगाए गए हैं, पहले आईएएस विक्रम डीसी थे। वहीं कैथल में आईएएस अपराजिता को डीसी लगाया गया है। पहले यहां आईएएस प्रीति डीसी थी।

IAS अमित कुमार अग्रवाल को दोहरी जिम्मेदारी IAS अमित कुमार अग्रवाल (2003) को अब सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के साथ-साथ पर्यटन विभाग का भी आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने IPS कला रामचन्द्रन की जगह ली है। IAS फूल चंद मीणा (2004) को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण (GMDA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है।

IAS जे. गणेशन (2006) को फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (FMDA) के CEO के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जिनमें डायरेक्टर जनरल, हाउसिंग फॉर ऑल, और मैनेजिंग डायरेक्टर हारट्रोन भी शामिल हैं। IAS अशोक कुमार मीणा (2006) को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक बनाया गया है।

IAS पंकज (2009) को कार्मिक, प्रशिक्षण और संसदीय कार्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। IAS डॉ. आदित्य दहिया (2011) को हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। IAS प्रदीप कुमार (2011) को परिवहन विभाग का निदेशक और विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

IAS आयुष सिन्हा (2018) को मानेसर नगर निगम के आयुक्त से हटाकर फरीदाबाद का उपायुक्त बनाया गया है। IAS अपराजिता (2018) को कैथल का उपायुक्त बनाया गया है।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *