प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा अंबामाता निवासी 53 वर्षीय प्रकाश रावत की बुधवार शाम खेत में काम करते समय अचानक मौत हो गई।
.
मृतक के छोटे भाई हरीश ने बताया कि प्रकाश अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। शाम करीब 5 बजे वे अचानक लडख़ड़ाकर जमीन पर गिर पड़े और अचेत हो गए।
घटना के तुरंत बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद प्रकाश रावत को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी सूरजमल कटारा ने बताया कि परिजनों ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
