बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने अपने लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान पश्चिमी यूपी के अधिवक्ताओं की एक मांग को उठाया, उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए उचित न्याय व्यवस्था बनाए रखने के लिए और लोगों को सुविधा देने के लिए यहां हाईकोर्ट बैंच की आवश्यकता ह
.
सदन में बोलते सांसद चंदन चौहान
घेराव की किया था ध्यान आकर्षित
सांसद चंदन चौहान ने सदन में कहा कि हमारे अधिवक्ताओं ने इस और हमारा ध्यान आकर्षित करने के लिए पश्चिम के 22 जिलों के बार काउंसलिंग के अध्यक्षों और सदस्यों ने हमारा घेराव भी किया था। इसके साथ ही इस लड़ाई में उनका साथ देने की मांग की थाी। इसलिए मैं यह लोकहित की मांग आज यहां से उठा रहा हूं कि इस पर ध्यान देने हुए हमारे पश्चिम के लिए हाईकोर्ट बैंच की व्यवस्था की जाए।
तीन पीढ़ियों से उठा रहे मांग
सांसद ने बताया कि जिस समय मेरे दादा जी 1978 में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री थे , उसके बाद मेरे पिता जी ने और अब मैं भी लगातार इस मुद्दे को उठा रहा हूं। हमारे यहां से हाईकोर्ट की दूरी लगभग 700 किलोमीटर है और लाहौर की दूरी उस से कम है। इस कारण हमारे लोगों को न्याय के लिए बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर ये उन लोगों के लिए यह सुविधा हो जाए तो उनकी यह प्रक्रिया तहत सरल हो जाएगी।
