मुख्य बातें

तीन तस्कर गिरफ्तार, 69 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद: 500 रुपए में बेचते थे नशे की पुड़िया, NDPS एक्ट में केस – Palamu News



पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 29.24 ग्राम ब्राउन शुगर की 69 पुड़िया और बिक्री के 4400 रुपए बरामद किए हैं। बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार

.

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सेमरटाड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर का सौदा कर रहे हैं। इस सूचना पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन और पुलिस निरीक्षक सदर अंचल देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में एक विशेष छापामार दल का गठन किया गया।

पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने लगे

बुधवार शाम छापामारी टीम विद्यालय के पास खाली मैदान पहुंची। पुलिस को देखकर तीनों युवक भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सेमरटाड़, थाना चैनपुर निवासी बादल कुमार, हर्षित राज और मनीष कुमार के रूप में हुई। तीनों की उम्र करीब 20 वर्ष है।

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि ये तीनों युवक लंबे समय से ब्राउन शुगर की खुदरा बिक्री में शामिल थे। वे एक पुड़िया 500 रुपए में बेचते थे, जिसमें एक ग्राम से भी कम मात्रा में नशा होता था। आरोपी मेदिनीनगर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के आदी लोगों को यह पुड़िया सप्लाई करते थे।

इस मामले में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले तीन अन्य साथी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। चैनपुर थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *