मुख्य बातें

भतीजे की शादी में आई महिला का शव मिला: छतरपुर में रात को माचिस लेने गई थी; मोबाइल फोन, पर्स सहित बॉडी से गहने गायब – Chhatarpur (MP) News

भतीजे की शादी में आई महिला का शव मिला:  छतरपुर में रात को माचिस लेने गई थी; मोबाइल फोन, पर्स सहित बॉडी से गहने गायब – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मनिया गांव के पास बम्होरी तिराहे पर गुरुवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही राजनगर और महाराजपुर थाना पुलिस के साथ एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव

.

मृतका की पहचान रानी (40) पत्नी दशरथ रैकवार, निवासी तालगांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रानी 29 नवंबर को महाराजपुर स्थित अपने भाई के घर भतीजे की शादी में शामिल होने आई थीं। गुरुवार सुबह उनका शव सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला।

घटनास्थल पर शराब का क्वार्टर और संदिग्ध वस्तुएं जांच के दौरान पुलिस को एक पेड़ के नीचे शराब का क्वार्टर, ग्लास और कुछ अन्य संदिग्ध सामान मिला। इन्हीं वस्तुओं के आधार पर पुलिस विभिन्न एंगल से पड़ताल कर रही है। वहीं मृतका के पति दशरथ रैकवार ने बताया कि पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी। उन्होंने कहा कि रानी का मोबाइल फोन, गहने और पर्स घटनास्थल से गायब हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

रात 9 बजे किराना दुकान गई थी रानी के भाई प्रकाश ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे रानी कुसमा स्थित एक किराना दुकान पर गई थीं। इसके बाद वह घर नहीं लौटीं। इसी आधार पर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें किराना दुकान के फुटेज भी शामिल हैं।

परिवार ने हत्या की आशंका जताई परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है। राजनगर थाना प्रभारी परशुराम डाबर फिलहाल छुट्टी पर हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *