मुख्य बातें

फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन से हटाए कब्जे, डीटीपी बोले-दोबारा कब्जा करने पर होगी सख्त कार्रवाई – Faridabad News

फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:  सरकारी जमीन से हटाए कब्जे, डीटीपी बोले-दोबारा कब्जा करने पर होगी सख्त कार्रवाई – Faridabad News


फरीदाबाद में बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ती हुई डीटीपी की टीम।

फरीदाबाद में डीटीपी टीम ने शुक्रवार दोपहर पल्ला क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। डीटीपी की टीम ने कुल 8 स्थानों पर बनाए गए अवैध ढांचों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

.

यह कार्रवाई कई शिकायतों और निरीक्षणों के बाद की गई। जिसमें लोगों द्वारा बिना अनुमति सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा कर निर्माण करना पाया गया।

अवैध कब्जों पर चलती जेसीबी।

6 बार बुलडोजर चला चुका विभाग

जानकारी के अनुसार, इन स्थलों पर विभाग पहले भी लगभग 6 बार कब्जे हटाने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन कुछ लोग चेतावनियों के बावजूद दोबारा निर्माण करते रहे। डीटीपी की टीम लगातार इनको समझाती रही और कई मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई भी की गई।

दोबारा कब्जा किया तो होगी कानूनी कार्रवाई

डीटीपी यजन चौधरी ने बताया कि पिछले अभियानों के दौरान कई कब्जाधारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, जिसके बाद कई लोगों ने दोबारा कब्जा नहीं किया। लेकिन कुछ लोग लगातार अवैध निर्माण कर रहे थे, जिसके चलते अब कड़ी कार्रवाई को अंजाम देना पड़ा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस जमीन पर दोबारा कब्जा करता है, तो अब सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान उपस्थित अधिकारी व पुलिस।

कार्रवाई के दौरान उपस्थित अधिकारी व पुलिस।

नियमों का पालन करने की अपील

उन्होंने बताया कि यह पूरी कार्रवाई सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और क्षेत्र में बढ़ते अवैध कब्जों को रोकने के उद्देश्य से की गई है, ताकि भविष्य में भी कोई व्यक्ति सरकारी भूमि पर अनधिकृत निर्माण करने की हिम्मत न करे।

डीटीपी विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सरकारी जमीन पर निर्माण न करें, अन्यथा कानून के अनुसार कार्रवाई जरूर होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *