मुख्य बातें

हरियाणा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा रिजल्ट पर हंगामा: HPSC ऑफिस के पहुंचे कैंडिडेट, कॉपी चेकिंग पर उठाए सवाल, पैटर्न में गड़बड़ बताई – Panchkula News

हरियाणा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा रिजल्ट पर हंगामा:  HPSC ऑफिस के पहुंचे कैंडिडेट, कॉपी चेकिंग पर उठाए सवाल, पैटर्न में गड़बड़ बताई – Panchkula News


पंचकूला में आयोग ऑफिस के बाहर कैंडिडेट को समझाते हुए पुलिसकर्मी।

हरियाणा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंग्लिश विषय का HPSC ने परीक्षा परिणाम 2 दिसंबर को जारी किया था। जिसको लेकर कैंडिडेट काफी नाराज हैं। परीक्षा चेकिंग काे लेकर शुक्रवार को कैंडिडेट आयोग मुख्यालय पहुंच गए।

.

HPSC ऑफिस के बाहर एकजुट कैंडिडेट ने बताया कि यहां पर ऐसे बच्चों को भी फेल कर दिया गया, जिनका 6 बार नेट क्वालिफाई है। आयोग के द्वारा जो 151 बच्चे पास किए गए हैं, उनमें अधिकांश बाहर के हाेने का दावा हरियाणवी कैंडिडेट कर रहे हैं। कैंडिडेट ने कहा कि आयोग उन्हें ना तो कॉपी दिखा रहा है और ना ही उन्हें मार्क्स बताए जा रहे हैं।

चेयरमैन से मिला प्रतिनिधिमंडल

इंग्लिश भर्ती में शामिल कैंडिडेट का एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आयोग चेयरमैन से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद सदस्यों ने बताया कि कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है। वे अब भर्ती को लेकर कोर्ट का रूख भी करेंगे क्योंकि भर्ती में कैटेगरी रिजर्वेशन का भी उल्लंघन हुआ है।

आयोग ऑफिस के बाहर मीटिंग करते हुए कैंडिडेट।

613 पदों पर चल रही है भर्ती प्रक्रिया

HPSC ने इंग्लिश विषय के 613 पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। जिसके लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट हुआ। जिसमें करीब 2143 युवाओं ने परीक्षा दी। जिसमें शर्त रखी गई थी कि 35 प्रतिशत अंक लेने जरूरी हैं। केवल 151 युवा ही ये नंबर अचीव कर पाए। जिसके कारण पोस्ट खाली रहेंगी। जारी किया है। कुछ कैंडिडेट का 10 प्रतिशत भी इसमें पास नहीं हुए। जिसके कारण 75 प्रतिशत सीटें खाली हर जाएंगी।

पारदर्शिता से नहीं हुई चेकिंग

कैंडिडेट जसमिंद्र ने दावा किया कि उनकी कॉपी चेकिंग में पारदर्शिता नहीं है। अगर होती तो इस प्रकार से रिजल्ट नहीं आता। क्योंकि हमारे पास ऐसे स्टूडेंट हैं, जो प्री परीक्षा में टॉप 12 में शामिल थे, लेकिन मुख्य परीक्षा में फेल कर दिया गया। ऐसे में यह पूरी तरह फर्जीवाड़ा लग रहा है, हमारी कॉपी हमें दिखाई जानी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *