मुख्य बातें

फरीदाबाद में थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO: युवक ने पैरों से स्टेयरिंग चलाई; पुलिस ने ₹7000 का चालान काटा – Ballabgarh News

फरीदाबाद में थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:  युवक ने पैरों से स्टेयरिंग चलाई; पुलिस ने ₹7000 का चालान काटा – Ballabgarh News


ओपन थार से युवकों ने किया खतरनाक, स्टेयरिंग को पैरों से चला दिया युवक।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में तीन युवकों का एक खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन युवक एक पुराने मॉडल की ओपन थार में बैठकर सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं।

.

स्टंट करते समय एक युवक गाड़ी की स्टेयरिंग को अपने पैरों से चला रहा था, दूसरा युवक इसे मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहा था, जबकि तीसरा युवक गाड़ी के पीछे खड़ा होकर स्टंट का हिस्सा बना रहा था।

थार गाड़ी से खतरनाक स्टंट करते हुए युवक।

लोगों ने स्टंट का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल।

लोगों ने स्टंट का वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 5 दिसंबर शुक्रवार शाम का है। सेक्टर-65 में युवकों ने स्टंट किया। स्थानीय निवासियों ने इस खतरनाक हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। युवकों की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने काटा 7 हजार रुपए का चालान।

पुलिस ने काटा 7 हजार रुपए का चालान।

पुलिस ने काटा 7 हजार का चालान

फरीदाबाद पुलिस को वीडियो मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 दिसंबर को गाड़ी ड्राइवर का पोस्ट चालान किया। पुलिस ने कुल ₹7000 का जुर्माना लगाया और थार ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 146/196 तथा 184/186 के तहत मामला दर्ज किया। इन धाराओं में बिना इंश्योरेंस वाहन चलाना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना और दूसरों की जान को खतरे में डालना शामिल है।

***************

स्टंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें:

2 स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी का VIDEO: खिड़की से आधे बाहर निकले युवक, सिगरेट पी, रील बनाई; फरीदाबाद पुलिस ने चालान काटा

फरीदाबाद में स्कॉर्पियो में युवक स्टंटबाजी करते हुए।

फरीदाबाद में स्कॉर्पियो में युवक स्टंटबाजी करते हुए।

हरियाणा के फरीदाबाद में 2 स्कॉर्पियो में युवकों ने 3 किलोमीटर तक स्टंटबाजी की। युवक स्कॉर्पियो की खिड़की से आधे बाहर निकले। इस दौरान एक युवक ने सिगरेट भी पी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। गाड़ी का साढ़े 15 हजार रूपए का पोस्टल चालान करते हुए केस दर्ज किया है।

मामला सोमवार रात करीब 9 बजे का है। राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। गाड़ी यूपी के जिला गौतमबुध नगर के दादरी की बताई जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *