मुख्य बातें

उत्तराखंड में बर्फबारी, तापमान में भारी गिरवाट: केदारनाथ में तापमान माइनस 17°C, पिथौरागढ़ और चमोली में मौसम खराब – Dehradun News

उत्तराखंड में बर्फबारी, तापमान में भारी गिरवाट:  केदारनाथ में तापमान माइनस 17°C, पिथौरागढ़ और चमोली में मौसम खराब – Dehradun News


पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हुई है। तस्वीर चमोली की है, यहां पहाड़ सफेद हो गए हैं।

उत्तराखंड के पहाड़ों में आज यानी सोमवार दोपहर को भारी बर्फबारी हुई है। पहाड़ पूरी तरह से सफेद नजर आ रहे हैं। चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी जारी है, जिससे आज रात से पूरे प्रदेशभर में ठंड बढ़ जाएगी और कल से पहाड़ी इलाकों में पाला ग

.

पिथौरागढ़ में मौसम खराब हुआ है। उत्तराखंड के 3 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल है। वहीं आज केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केदारनाथ में तो तापमान माइनस 17°C और बद्रीनाथ में माइनस 14°C चल गया है।

मौसम की PHOTOS…

चमोली की नीति घाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी।

चमोली के द्रोणागिरी पहाड़ों में बर्फ।

चमोली के द्रोणागिरी पहाड़ों में बर्फ।

बद्रीनाथ के इलाकों में झरने जम गए हैं।

बद्रीनाथ के इलाकों में झरने जम गए हैं।

अल्मोड़ा में बादल छाने लगे हैं।

अल्मोड़ा में बादल छाने लगे हैं।

पिथौरागढ़ में मौसम खराब हो रहा है।

पिथौरागढ़ में मौसम खराब हो रहा है।

चमोली में आसमान में बादल छाए

चमोली में मौसम ने मंगलवार को करवट बदली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। नीति घाटी की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।

बर्फबारी के कारण घाटी में ठंड का असर बढ़ गया है। निचले इलाकों में भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों और हीटरों की मांग में भी वृद्धि देखी जा रही है।

इधर ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में हल्की धुंध दिखी। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में सुबह के समय उथला कोहरा या कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक सुबह और शाम की तपन कम होने लगी है।

पहाड़ी में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों जैसे चमोली के बदरीनाथ क्षेत्र, पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी गांवों और उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में हल्की बर्फ गिरने के आसार हैं। यह बदलाव पहाड़ी ठंड को और तेज कर सकता है।

देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि रात और सुबह का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हो सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। हल्की धुंध और कोहरे की स्थिति भी मैदानी क्षेत्रों में देखी जा सकती है।

देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 25°C और न्यूनतम तापमान 8°C के आसपास रहने की उम्मीद है। शहर में ठंड का असर सुबह और देर शाम बढ़ेगा।

रविवार को ऐसा रहा तापमान मौसम विभाग के बीते रविवार के आंकड़े बताते हैं कि कई पहाड़ी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि मैदानी इलाकों में रात का तापमान औसत से कम दर्ज हुआ।

  • देहरादून: अधिकतम 25.8°C (सामान्य से 3° अधिक), न्यूनतम 7.9°C
  • पंतनगर: अधिकतम 23.4°C, न्यूनतम 5.2°C
  • मुक्तेश्वर: अधिकतम 19.7°C (सामान्य से 5° अधिक), न्यूनतम 6.9°C
  • नई टिहरी: अधिकतम 19.5°C, न्यूनतम 6.2°C

हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। हल्की बर्फबारी के चलते सड़कों पर फिसलन की संभावना बढ़ सकती है। वहीं मैदानी जिलों में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सुबह-शाम ज्यादा गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की जरूरत होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *