मुख्य बातें

विधायक गोठवाल ने पूर्व विधायक अशोक बैरवा पर किया पलटवार: विधायक बोले, 20 साल विधायक, मंत्री रहे कितना किया विकास – Sawai Madhopur News

विधायक गोठवाल ने पूर्व विधायक अशोक बैरवा पर किया पलटवार:  विधायक बोले, 20 साल विधायक, मंत्री रहे कितना किया विकास – Sawai Madhopur News

सवाई माधोपुर जिले की खंडार विधानसभा स कांग्रेस से विधायक रहे अशोक बैरवा ने वर्तमान में भाजपा से जितेंद्र गोठवाल पर बजरी की दलाली व भ्रष्टाचार सहित उघाड़ की पुलिया को लेकर कई आरोप लगाए थे। जिन पर खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने पलटवार किया है। विधायक ने आरोप बताए झूठे
विधायक जितेंद्र गोठवाल ने अशोक बैरवा के आरोपों पर पलटवार करते कहा कि जो अशोक बैरवा उनपर झूठे आरोप लगा रहे है वे खुद पिछली सरकार में बजरी की दलाली और भ्रष्टाचार में पूरे पांच साल डुबे रहे। गोठवाल ने उघाड़ की पुलिया को लेकर भी कहा कि अशोक बैरवा भी तो मंत्री और विधायक रह चुके है उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या किया है। सड़क और पुलिया निर्माण की एक एनओसी तक तो अशोक बैरवा ला नही सके और आज बेवजह के झूठे आरोप लगा रहे है।
यह है पूरा मामला अशोक बैरवा ने हालही में सवाई माधोपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सवाई माधोपुर को श्योपुर से जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर बनी बोदल पुलिया पिछली बरसात में टूट गई थी, जिससे दो माह यातायात बाघित रहा। इसे प्रशासन से टेम्प्रेरी रिपेयर करा कर मार्ग सुचारु किया था। जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 अब तक दस माह बाद भी पुलिया नहीं बनाई गई है। दोनों ओर गहरे-गहरे गड्ढ़े हैं। पुलिया का खतरनाक मोड़ है। यदि आगामी दो माह में इसे नहीं बनाया गया तो आगामी बरसात में फिर टूटने का खतरा रहेगा। इसी तरह मानसरोवर बांध का वेस्ट वॉटर ओगाड पुलिया भी टूटी है। इस सम्बन्ध में प्रशासन को भी अवगत कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में आनी वाले मानसून में पानी के तेज बहाव में ओगाड़ पुलिया और बोदल पुलिया दोनों टूटेगी, जिससे 15-20 गांव प्रभावित होंगे और जान-माल का भी नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक बजरी की दलाली और भ्रष्टाचार में अलमस्त हैं। दलाली और भ्रष्टाचार में लगे हैं। थाने, तहसील में भ्रष्टाचार है। सड़कें बनाने वाले ठेकेदारों से कमिशन की मांग की जा रही है, जिससे ठेकेदार काम छोड़कर भाग गए हैं। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने किया पलटवार खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि अशोक बैरवा खंडार से 20 साल विधायक रहे है और मंत्री भी रहे है तो वे कहा सो रहे थे। गोठवाल ने कहा कि 2018 के चुनावों में चुनाव हारने के बावजूद वो खुद औगाड़ की पुलिया के लिए साढ़े पांच करोड़ की स्वीकृति लेकर आये थे, लेकिन तत्कालीन विधायक और कांग्रेस सरकार ने औगाड़ की पुलिया के लिए एनओसी का एन तक नही दिया। गोठवाल ने कहा कि अशोक बैरवा औगाड़ की पुलिया तो क्या 20 साल में खंडार क्षेत्र को एक सड़क तक नही दे पाए। जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि अशोक बैरवा को शर्म आनी चाहिए जो उनपर बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। अशोक बैरवा को आरोप लगाने से पूर्व अपनी खुद की गरेबान में झांक कर देना चाहिए। जितेंद्र गोठवाल ने बजरी की दलाली ओर भ्रष्टाचार के आरोपो पर कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने क्षेत्रीय विधायकों को क्षेत्र में गुंडागर्दी करने का खुलेआम लाइसेंस दे दिया था। जिसके चलते कांग्रेस के तत्कालीन विधायक अशोक बैरवा ने तो यहां तक हद कर दी थी कि थानों से लेकर जगह जगह बजरी पर टोल लगाकर अपने लोग बिठा दिये थे। जो अधिकारियों से लेकर बजरी वालों तक से पैसे वसूली का काम करते थे। गोठवाल आज भाजपा के राज में बजरी पर पूरी तरह रोक है और अब कांग्रेस सरकार की तरह थानों ओर तहसीलों में लूट नहीं है जो कांग्रेस के विधायकों द्वारा की गई थी। गोठवाल ने कहा कि जो आदमी खुद चोर हो और दूसरों पर आरोप लगाए ये शोभा नही देता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *