मुख्य बातें

​​​​​​​झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा- राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर – Ranchi News

​​​​​​​झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन:  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा- राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर – Ranchi News


झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को 7721 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट सदन से पारित हुआ। इससे पूर्व सत्र में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा- आज हम सभी लोग महसूस करते हैं कि कानून व्यवस्था बदतर है। गृह विभाग में आपने ज्यादा खर्च नही

.

पुलिस को गाड़ी ठेलते हुए देखता हूं। पुलिस विभाग को ठीक कीजिए। झारखंड आतंकवादियों का गढ़ बनता जा रहा है। कई की गिरफ्तारी हुई है। इस पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा- सभी को पता है गौ हत्या पर प्रतिबंध है। रांची में अवैध रूप से बुचड़खाना चल रहा है। संचालक भागने में सफल हो गए थे। झारखंड पुलिस उन्हें अब तक पकड़ नहीं सकी। पुलिस विभाग को ठीक कीजिए वरना आप पैसे लेकर क्या करेंगे। पहले से पैसे आपके पास पड़े हुए हैं।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा- छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।

आप युवाओं को ठग रहे

उन्होंने कहा- प्राथमिक शिक्षा में 30 हजार पद आज भी रिक्त है। माध्यमिक शिक्षा में भी 6 हजार पद रिक्त है। आप युवाओं को ठग रहे हैं। दुमका के बच्चों ने आवेदन देकर कहा कि छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। जनता देख रही है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा- कुछ ठेकेदारों ने पत्र दिया, जिसमें लिखा है कि 2024-25 और 2025-26 में करीब आठ हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का टेंडर किया गया और एग्रीमेंट भी किया गया। अब तक मात्र दो हजार करोड़ रुपए का ही पेयमेंट हुआ है।

उन्होंने पशुपालकों की हालत क्या है, ये देखना चाहिए। रांची में दो हजार लोग सूअर पालन से जुड़े हुए हैं। पालक होटल से जो वेस्टेज लेकर जाते थे, नगर निगम ने बंद कर दिया। इस पर सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।

हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा- गठबंधन सरकार ने अपने घोषणा पत्र की एक घोषणा पूरी नहीं की।

हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा- गठबंधन सरकार ने अपने घोषणा पत्र की एक घोषणा पूरी नहीं की।

टेंडर पर टेंडर, सड़क आखिर बनेगा या नहीं: नवीन जयसवाल

हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा-सरकार का एक साल पूरा हो गया। सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। 18 माह में टेंडर फाइनल नहीं हो सका। टेंडर पर टेंडर, सड़क आखिर बनेगा या नहीं। सभी काम ठप है। आज छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। मैया सम्मान योजना का भी यही हाल है। गठबंधन सरकार ने अपने घोषणा पत्र की एक घोषणा पूरी नहीं की।

केंदुआडीह में गैस रिसाव से लोग मर रहे: राज सिन्हा

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा-केंदुआडीह में गैस रिसाव से लोग मर रहे हैं। अस्पताल जा रहे हैं। जिला प्रशासन उन्हें दूसरे जगह भेजना चाहती है। सवाल ये है कि दूसरे जगह जाने पर उन्हें क्या रोजगार मिलेगा। एक टीम भेजकर उन्हें कैसे रोजगार दिया जाए, इस पर विचार किया जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोल रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोल रहे हैं।

आने वाले समय में कुछ और ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे: स्वास्थ्य मंत्री

सत्र में मंत्री सडॉ. इरफान अंसारी ने कहा- राज्य में कितने ट्रामा सेंटर है, इसकी रिपोर्ट मंगाई गई है। मेन पावर की कमी से सभी संचालित नहीं हो सके हैं।

जल्द इसे संचालित करेंगे। आने वाले समय में कुछ और ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे। मैं खुद जाकर निरीक्षण करूंगा और वो पूरी तरह से संचालित होगा।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा-धनबाद में गरीब मरीज बहुत परेशान है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- धनबाद में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोल रहे हैं। यहां भी डायलिसिज मरीजों को लाभ होगा।

क्या आसानी से बालू मिलेगा या ब्लैक में ही लेना पड़ेगा: कुशवाहा शशि भूषण मेहता

सत्र में कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने कहा-बालू सप्लाई का काम थाना को दे दिया गया है। पुलिस को लॉ ऑर्डर से मतलब नहीं।

मैं सरकार से यह जानना चाहता हूं कि क्या आसानी से बालू मिलेगा या ब्लैक में ही लेना पड़ेगा। वहीं, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा- सरकार पलामू में 71 घाट पर 100 सीएफटी में बालू मुहैया करा रही है।

टीचर नहीं, क्लर्क नहीं तो फिर एडमिशन क्यों: अमित कुमार यादव

इधर, कोडरमा विधायक नीरा यादव ने कहा-कोडरमा के रिटायर्ड बैंककर्मी से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी की गई है। इसपर संज्ञान लिया जाए।

बरकट्‌ठा विधायक अमित कुमार यादव ने कहा-हमारे यहां के डिग्री कॉलेज में एडमिशन लिया गया। पर वहां टीचर नहीं, क्लर्क नहीं तो फिर एडमिशन लेकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों। आज छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।

इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा-कॉलेज भवन निर्माण के बाद यह दबाव था कि इसे जल्द शुरू कर दीजिए। इतने दिन धैर्य रखा है तो कुछ दिन और रुकिए। शिक्षकों की बहाली कराएंगे और पठन-पाठन कराएंगे। उन्होंने छात्रवृत्ति के मुद्दे पर कहा- केंद्र का पैसा नहीं मिला।

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा- बरही के अस्पताल में कम डॉक्टर की पदस्थापना है। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा-डॉक्टर की बड़ी नियुक्ति करने जा रहे हैं।

पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा-क्या सरकार के पास थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों की संख्या है?

पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा-क्या सरकार के पास थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों की संख्या है?

वहीं, पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा- क्या सरकार के पास थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों की संख्या है? इन्हें ब्लड देने के लिए निशुल्क व्यवस्था है? क्या थैलेसीमिया पीड़ित मरीज राज्य सरकार मदद करती है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा-हमारे पास पूरा आंकड़ा नहीं है। इस पर हम लोग काम कर रहे हैं। एक माह के अंदर सभी जिले में कितने थैलेसीमिया पीड़ित मरीज है, ये सदन को अवगत कराएंगे।

थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को 15 दिनों में ब्लड चाहिए होता है। ब्लड की कमी हुई। हमने ब्लड कैंप लगाया। हर जगह निशुल्क ब्लड की व्यवस्था है। जितने भी हमारे मेडिकल कॉलेज हैं, वहां आराम से ब्लड मिलता है। इस पर प्रदीप यादव ने कहा-रांची में भी निशुल्क व्यवस्था नहीं है। यहां एक बच्ची को ब्लड लेने में 51 हजार रुपए खर्च करना पड़ा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि बोर्नमेरो ट्रांसफर यूनिट नहीं था। बहुत जल्द सदर अस्पताल में बोर्नमेरो ट्रांसफर यूनिट लगाने जा रहे हैं। डॉक्टरों की ट्रेनिंग भी करा रहे हैं।

रामगढ़ में नया विश्वविद्यालय बने: ममता देवी

वहीं, रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा-रामगढ़ कॉलेज पर पांच हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। वहां पर हजारीबाग की जगह रामगढ़ नया विश्वविद्यालय मिले। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से हजारीबाग की दूरी काफी ज्यादा है।

जामा विधायक लुईस मरांडी ने कहा-ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का सवाल है तो विश्वविद्यालय खोला जाता तो अच्छा रहता। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने भी कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए रामगढ़ में विश्वविद्यालय खोला जाना चाहिए।

सबसे ज्यादा महिला व बाल विकास‎विभाग के लिए 2082 करोड़ रुपए‎ वहीं, सत्र के दूसरे दिन सोमवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण‎ किशोर ने 7721.25 करोड़ रुपए का बजट‎ सदन के पटल पर रखा। बजट में सबसे‎ अधिक राशि का प्रावधान महिला व बाल‎ विकास विभाग के लिए किया गया है, जो‎ 2082.25 करोड़ रुपए है। ग्रामीण कार्य विभाग‎ के लिए 1324.82 करोड़, स्वास्थ्य विभाग के‎लिए 729.75 करोड़ रुपए और आपदा प्रबंधन ‎विभाग के लिए 526.34 करोड़ रुपए का‎ प्रावधान किया गया है।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *