मुंबई2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये सिर्फ मीटिंग नहीं, बल्कि लॉन्ग-टर्म कोलैबोरेशन की शुरुआत है।
माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और CEO सत्य नडेला ने अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी से मुलाकात की। दोनों ने टेक्नोलॉजी के भविष्य, खासकर AI पर चर्चा की। अडाणी ने X पर पोस्ट में कहा कि नडेला से मिलना हमेशा सुखद होता है। उन्होंने AI एप्स का डेमो भी दिखाया।
अडाणी ग्रुप AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी से आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। ये पार्टनरशिप फिजिकल वर्ल्ड जैसे एनर्जी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल वर्ल्ड को जोड़ने वाली साबित हो सकती है।

भारत में 1.6 लाख करोड़ रुपए निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट
नडेला अभी भारत के दौरे पर हैं, जिसका थीम है- ‘लीडिंग इन द न्यू एज ऑफ AI’। इससे पहले कल नडेला प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे और दोनों ने भारत की AI रोडमैप और ग्रोथ प्रायोरिटीज पर बात की। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में 17.5 बिलियन डॉलर (करीब 1.6 लाख करोड़ रुपए) निवेश की घोषणा की।
कंपनी की प्रेस रिलीज के मुताबिक, ये निवेश भारत के तेजी से बढ़ते AI इकोसिस्टम को सपोर्ट करेगा। कंपनी AI को बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से लागू करेगी, यानी हर आदमी तक इसकी पहुंच आसानी से हो जाए इसके लिए काम करेगी।

30 करोड़ से ज्यादा कामगारों को जॉब सिक्योरिटी
‘हर बार जब मैं भारत आता हूं, मुझे ये देखकर ताज्जुब होता है कि AI यहां लोगों की जिंदगी को कितनी तेजी से बदल रहा है। लेबर मिनिस्ट्री के साथ हमारी पार्टनरशिप इसका एक जबरदस्त उदाहरण है, जिससे 30 करोड़ से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को बेहतर नौकरियां और सोशल सिक्योरिटी से जोड़ा जा रहा है। ये दिखाता है कि जब टेक्नोलॉजी बड़े स्तर पर लोगों को ताकत देती है, तो क्या-क्या हो सकता है।’
