मुख्य बातें

बठिंडा थर्मल कॉलोनी की जमीन बेचने का फैसला: पावर कम्युनिटी बोर्ड ने 165 एकड़ भूमि बिक्री को दी मंजूरी, कर्मचारी नेताओं का विरोध – Bathinda News

बठिंडा थर्मल कॉलोनी की जमीन बेचने का फैसला:  पावर कम्युनिटी बोर्ड ने 165 एकड़ भूमि बिक्री को दी मंजूरी, कर्मचारी नेताओं का विरोध – Bathinda News


फैसले का विरोध करते कर्मचारी नेता

बठिंडा थर्मल प्लांट के 2018 में बंद होने के बाद अब इसकी कॉलोनी की जमीन बेचने का फैसला किया गया है। मौजूदा सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पावर कम्युनिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक प्रस्ताव पारित कर 284 एकड़ कॉलोनी में से 165 एकड़ जमीन की

.

इस फैसले का कर्मचारी संगठनों, किसान संगठनों और राजनीतिक नेताओं द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। कॉलोनी की जमीन बेचने को हरी झंडी मिलने के बाद, पावर कम्युनिटी के कर्मचारी संगठनों और कच्चे कर्मचारियों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं।

थर्मल प्लांट

कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने चुनाव में नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन बठिंडा थर्मल को बंद करके कई युवाओं को बेरोजगार कर दिया। अब मौजूदा सरकार ने पावर कम्युनिटी की जमीनें बेचना शुरू कर दिया है, जिससे कॉलोनी की बिक्री का काम शुरू हो गया है।

थर्मल कॉलोनी

थर्मल कॉलोनी

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकारों ने चुनाव से पहले कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा करने के बजाय अब वे सरकारी जमीन बेचने जैसे जनविरोधी फैसले ले रही हैं। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे इस कॉलोनी को किसी भी कीमत पर बिकने नहीं देंगे, क्योंकि यह कई लोगों से जुड़ी है और शहर से अलग एक हरा-भरा माहौल प्रदान करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *