मुख्य बातें

SIR कार्यों में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित: मुंगेली कलेक्टर ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 7 अधिकारियों को नोटिस दिया – Mungeli News

SIR कार्यों में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित:  मुंगेली कलेक्टर ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 7 अधिकारियों को नोटिस दिया – Mungeli News

मुंगेली कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने आज बुधवार एसआईआर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बरेला, नगर पंचायत जरहागांव, ग्राम फुलवारी और नगर पंचायत पथरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

.

निरीक्षण के दौरान निर्देशों का अनुपालन न होने और कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जरहागांव तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।

इसके साथ ही, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, जरहागांव सीएमओ सुरेश कुमार गुप्ता, बरेला सीएमओ नरेश मसीह, फुलवारी सेक्टर अधिकारी लखनलाल कुर्रे, रोजगार सहायक फुलवारी सुखदेव निषाद, बीएलओ और अभिहित अधिकारियों सहित अन्य संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने समय पर काम न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

कलेक्टर ने एसआईआर में ‘अनकलेक्टेबल’ और ‘पलायित’ लोगों की अधिक संख्या पर आपत्ति जताई। उन्होंने इन आंकड़ों का स्पष्ट जवाब प्रस्तुत न किए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने श्रेणी ‘सी’ के अंतर्गत स्थायी रूप से स्थानांतरित, दीर्घकालीन अनुपस्थित और पहले से पंजीकृत व्यक्तियों की गलत प्रविष्टियों पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्थानांतरित और पहले से पंजीकृत व्यक्तियों के ईपिक नंबर प्राप्त न किए जाने पर बीएलओ और अभिहित अधिकारियों को फटकार लगाई।

कलेक्टर ने लापरवाही न करने पर जोर दिया

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत अथवा अनुपस्थित व्यक्तियों के नामों को सूची से हटाया जाए। साथ ही, पहले से पंजीकृत प्रविष्टियों का अत्यंत सावधानीपूर्वक पुनरीक्षण किया जाए। उन्होंने लक्ष्य-आधारित कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

इस दौरान मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज और पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *