मुख्य बातें

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शरबत बांटा गया: 43 डिग्री गर्मी में रेलवे ने की पहल, प्लेटफॉर्म-1 पर लगाया गया मिस्टिंग सिस्टम – Bilaspur (Chhattisgarh) News

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शरबत बांटा गया:  43 डिग्री गर्मी में रेलवे ने की पहल, प्लेटफॉर्म-1 पर लगाया गया मिस्टिंग सिस्टम – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए शरबत और ठंडा पेयजल वितरित किया गया। यह पहल रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों, स्पेशल टीम और स्काउट और गाइड के बच्चों की ओर से की गई। 43 डिग्री से अधिक तापमान के बीच यात्रियों को प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 पर ठंडा पानी और शरबत दिया गया। इसके अलावा प्लेटफार्म 1 पर अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम स्थापित किया गया, जिससे ठंडे पानी की फुहारें बरसाई गईं। जरूरतमंद यात्रियों को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट) के सैशे भी उपलब्ध कराए गए। यह पूरी व्यवस्था वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित की गई। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस तरह की मानवीय और जनसेवा आधारित पहल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी यात्रियों के लिए ऐसी सुविधाएं निरंतर जारी रखी जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *