मुख्य बातें

फरीदाबाद में व्यक्ति का शव नाले में मिला: बदबू आने पर लोगों ने देखा, 14 दिन से लापता, परिजन बोले-लगन कार्यक्रम में गया था – Ballabgarh News

फरीदाबाद में व्यक्ति का शव नाले में मिला:  बदबू आने पर लोगों ने देखा, 14 दिन से लापता, परिजन बोले-लगन कार्यक्रम में गया था – Ballabgarh News


फरीदाबाद में गुरुवार शाम एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन नंबर चौकी के पास कल्याणपुरी झुगियों के नजदीक बने नाले से एक 56 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

.

मृतक की पहचान चरण सिंह के रूप में हुई, जो 28 नवंबर से लापता थे। घटना उस समय सामने आई जब नाले के आसपास रहने वाले लोगों को काफी तेज बदबू आने लगी। बदबू का कारण जानने के लिए कुछ लोग नाले के पास पहुंचे और अंदर झांककर देखा तो उन्हें एक शव दिखाई दिया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही तीन नंबर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि शव काफी समय से नाले में होने के कारण खराब अवस्था में था। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बी.के. अस्पताल भेज दिया गया है।

वह नाला, जहां व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

मथुरा का रहने वाला

चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक चरण सिंह कल्याणपुरी झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहते थे और मजदूरी का काम कर अपना परिवार चलाते थे। उनका मूल घर मथुरा में है, लेकिन वे काफी समय से फरीदाबाद में रह रहे थे।

एम्बुलेंस से शव को ले जाते हुए पुलिस।

एम्बुलेंस से शव को ले जाते हुए पुलिस।

लगन कार्यक्रम में गया था व्यक्ति

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर को चरण सिंह परिवार के एक लगन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से 1 किलोमीटर दूर आर्य समाज मंदिर में गए थे। वहां उन्होंने शराब पी थी और फिर रात को अकेले ही घर लौटने के लिए निकल गए थे। उसके बाद से वह घर नहीं पहुंचे। परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तीन नंबर चौकी में दर्ज करवाई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *