धरने पर बैठे टिप्पर यूनियन के पदाधिकारी।
बिलासपुर में टिप्पर यूनियन का धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य अपनी मांगों को लेकर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियन का कहना है कि कंपनी स्थानीय टिप्पर ऑपरेटरों को रोजगार नहीं दे रही है।
.
लगातार चार दिनों से धरने पर बैठे होने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने अब तक कोई बातचीत नहीं की है, जिससे यूनियन सदस्यों में रोष बढ़ रहा है।
आंदोलन की चेतावनी दी
यूनियन प्रधान चंदन चंदेल ने कहा कि टिप्पर ऑपरेटरों की मांगें पूरी तरह से उचित हैं और यूनियन की अनदेखी करना सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि गावर कंपनी ने पहले भी बिलासपुर के लोगों के साथ धोखाधड़ी की है और उन्हें रोजगार नहीं दिया। चंदेल ने गावर कंपनी को चेतावनी दी है कि यदि टिप्पर यूनियन की मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
