जैसलमेर। राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी द्वारा वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। (AI जनरेटेड इमेज)
जैसलमेर में 13-14 दिसंबर को राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) द्वारा वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
.
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के करीब 200 जज और न्यायिक अधिकारी शिरकत करेंगे।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत शर्मा इस कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचेंगे। यह 3 दिवसीय न्यायिक समागम होगा। इसका आयोजन राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी भोपाल द्वारा किया जा रहा है।
देश के 200 के करीब जज इसमें हिस्सा लेंगे। (AI जनरेटेड इमेज)
फुल कोर्ट मीटिंग आज
आज कॉन्फ्रेंस से एक दिन पहले राजस्थान हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीशों द्वारा फुल कोर्ट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। 13-14 दिसंबर को राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी द्वारा मुख्य कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जज शामिल होंगे। सम रोड स्थित होटल रंगमहल में आयोजित कॉन्फ्रेंस में समकालीन न्यायिक चुनौतियों पर गहन चर्चा की जाएगी।
13 दिसंबर को इन विषयों पर होगी चर्चा
- टेक्नोलॉजी और न्यायपालिका: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, और टेक्नोलॉजी के ज़रिए कानून के शासन को आगे बढ़ाना, चुनौतियां और अवसर।
- कानूनी क्षेत्र: विवाद समाधान, साइबर क्राइम और फॉरेंसिक।
- सामाजिक अवलोकन: गांवों में रहने वाले लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का अवलोकन।
