मुख्य बातें

दुर्घटना में दो बच्चों सहित पति-पत्नी घायल – Garhwa News

दुर्घटना में दो बच्चों सहित पति-पत्नी घायल – Garhwa News


गढ़वा | गढ़वा बंशीधर नगर मार्ग पर चिरौजिया फोर लाइन के पास शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो बच्चों सहित पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी मनोज पांडे उसकी पत्नी अंजली देवी 25 वर्ष उसकी पुत्री प्रियंका कुमार

.

गढ़वा | गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर पिकअप व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ओरनार गांव निवासी दिलीप तिवारी का पुत्र उज्जवल तिवारी 22 वर्ष बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उज्जवल तिवारी अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से गढ़वा कि ओर आया हुआ था। इसके बाद काम करके गढ़वा से अपने घर वापस लौटने के क्रम में डंडा थाना क्षेत्र के भिखही मोड़ के पास एक पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इसके बाद वह काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। इस दौरान उसके जान पहचान के लोगों ने उसे देखा तो घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गढ़वा | गढ़वा-चिनिया मार्ग पर चामा गांव के समीप दो मोटरसाइकिल के टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति गढ़वा थाना क्षेत्र के झोतर गांव निवासी काशी दुबे का पुत्र सुरेंद्र दुबे 25 वर्ष बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र दुबे अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर चिनिया की ओर गया हुआ था। वहां से वापस लौट के क्रम में मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव के पास एक विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *