मुख्य बातें

खगड़िया में सड़क हादसा, 9 साल के छात्र की मौत: दुर्घटना के बाद पिकअप जब्त, चालक को हिरासत में लिया – Khagaria News

खगड़िया में सड़क हादसा, 9 साल के छात्र की मौत:  दुर्घटना के बाद पिकअप जब्त, चालक को हिरासत में लिया – Khagaria News


खगड़िया नगर परिषद खगड़िया के वार्ड संख्या-2 अंतर्गत गंगौर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 साल के छात्र बाबू लाल साहब की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम स्कूल जाने से पहले कॉपी खरीदने घर से निकला था, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे

.

हादसे के बाद पिकअप जब्त, चालक हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही गंगौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। वाहन चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस द्वारा मृतक बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई तेज रफ्तार की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार में था, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

महादलित टोला निवासी था मृतक, परिवार में कोहराम

मृतक बाबू लाल साहब महादलित टोला का निवासी था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता गहरे सदमे में हैं।

सड़क सुरक्षा को लेकर उठी मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार पर नियंत्रण जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस का बयान

गंगौर थाना प्रभारी श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *