मुख्य बातें

बाघ की करेंट से मौत, 6 शिकारी गिरफ्तार: चंदिया वन क्षेत्र में कथली नदी किनारे मिला था शव – Umaria News

बाघ की करेंट से मौत, 6 शिकारी गिरफ्तार:  चंदिया वन क्षेत्र में कथली नदी किनारे मिला था शव – Umaria News

बाघ की करेंट से मौत, 6 शिकारी गिरफ्तार

उमरिया जिले में एक बाघ की करेंट लगने से हुई मौत के मामले में वन विभाग ने छह शिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सामान्य वन मंडल के चंदिया वन परिक्षेत्र में सामने आई थी।

.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आठ वर्षीय बाघ टी-185 का शव चंदिया वन परिक्षेत्र के आरएफ 10 में कथली नदी के किनारे मिला था। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत करेंट लगने से होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद वन विभाग की डॉग स्क्वाड टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया।

गिरफ्तार किए गए शिकारियों में अशोक बैगा, सोमलाल बैगा, लखुआ बैगा, लक्खू कोल, अंजनी यादव और अच्छे लाल बैगा शामिल हैं। अनुविभागीय अधिकारी वन कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *