मुख्य बातें

दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत: तीन गंभीर घायल, बूंदी से कोटा रेफर; पुलिस जांच जारी – Bundi News

दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:  तीन गंभीर घायल, बूंदी से कोटा रेफर; पुलिस जांच जारी – Bundi News

बूंदी के नमाना में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

बूंदी के नमाना में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद कोटा रेफर किया गया है।

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना होते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सड़क पर चार युवक घायल अवस्था में पड़े थे। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को बूंदी के जिला अस्पताल पहुंचाया।

इलाज के दौरान नमाना निवासी शुभम मीणा नामक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, हरिपुरा निवासी धर्मराज, बूंदी के उंगलियां की डूंगरी निवासी बलराम गुर्जर और नीरज गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोटा रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सदर थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि एक बाइक शुभम मीणा चला रहा था, जबकि दूसरी बाइक बलराम गुर्जर के नियंत्रण में थी। पेट्रोल पंप के सामने दोनों बाइकों की तेज रफ्तार से आमने-सामने की भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें सड़क पर दूर तक घिसटती चली गईं। पुलिस प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह मान रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। शुभम मीणा की मौत की खबर से उसके गांव नमाना में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *