मुख्य बातें

परबत्ता में आपदा मित्रों ने विधाक को सौंपा ज्ञापन: मानदेय न मिलने की उठाया सवाल, मिला आश्वासन – Khagaria News

परबत्ता में आपदा मित्रों ने विधाक को सौंपा ज्ञापन:  मानदेय न मिलने की उठाया सवाल, मिला आश्वासन – Khagaria News

विधायक को ज्ञापन सौंपने गए आपदा मित्र।

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के आपदा मित्रों ने सोमवार को अपनी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नियमित मानदेय भुगतान और सरकारी स्तर पर नियमित किए जाने की मांग करते हुए नवनिर्वाचित विधायक बाबूलाल शौर्य से मुलाकात की और उन्हें एक

.

समस्याओं से अवगत कराया

आपदा मित्रों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं, जिम्मेदारियों और भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, अग्निकांड, सड़क दुर्घटना और नाव पलटने जैसी आपात स्थितियों में जान जोखिम में डालकर लोगों की जान-माल की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नियमितीकरण की मांग

इसके बावजूद, उन्हें न तो समय पर मानदेय मिलता है और न ही अब तक सरकारी स्तर पर नियमित किया गया है। इस स्थिति से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है।

प्रशिक्षित और दक्ष

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आपदा मित्रों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) द्वारा प्रशिक्षित किया गया है और वे पूरी तरह दक्ष हैं। वर्ष 2023 में बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान इनके सराहनीय योगदान से बड़े हादसों को टालने में सफलता मिली थी।

ड्यूटी से वंचित

हालांकि, वर्ष 2024 में कई जिलों में आपदा मित्रों की ड्यूटी तक नहीं लगाई गई, जिससे उनकी उपयोगिता और भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विधायक का आश्वासन

इस अवसर पर विधायक बाबूलाल शौर्य ने आपदा मित्रों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को विधानसभा के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। विधायक ने कहा कि आपदा मित्र समाज की सुरक्षा की रीढ़ हैं और उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मानदेय भुगतान और नियमितीकरण को लेकर संबंधित विभाग और सरकार से बात करने का भरोसा दिलाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *