.
तांतनगर प्रखंड अंतर्गत तांतनगर हाई स्कूल फुटबॉल मैदान में एकजुट संस्था के किशोरों, युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य पहल कार्यक्रम पंपल प्रोजेक्ट के तहत एक दिवसीय पंपल गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन तांतनगर ग्राम पंचायत मुखिया तुराम बिरुली और ग्रामीण मुंडा सुभाष बिरुली ने किक मारकर किया। सदर प्रखंड और तांतनगर प्रखंड के 8 गांवों कुल 16 के किशोरी टीमों के बीच टूर्नामेंट आयोजित किया गया।
फाइनल मैच छोटा कोयता और कुंबराम गांव के बीच हुई, जिसमें कुंबराम विजेता व उपविजेता-छोटा कोयता गांव की किशोरी टीम रही। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मुखिया मानीला देवगम के हाथों विजेता टीम के बीच प्राइज वितरण किया गया। बेस्ट गर्ल्स प्लेयर का प्राइज-तेंतरा गांव की किशोरी-सरोज सिरका और बेस्ट गोल किपर का प्राइज-सदर प्रखंड के तिरिलबासा गांव की किशोरी-नानिका गोडसोरा को दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सचिन बेर्बेड, पम्पल कार्यक्रम की हेड शुभाश्री सामल, सहयोगी में निभा दास, सुमित्रा गागराई, लीडरशिप कॉर्डिनेटर चम्बरा सुन्डी, काउंसलर-सुरेश पुरती, सुनिता कालुन्डिया, आनिता कालुन्डिया आदि उपस्थित रहे।
