मुख्य बातें

पंजाब अपडेट्स: लुधियाना की सेंट्रल जेल में दो गैंग भिड़े, बदमाशों को चक्की में बंद करते समय सुपरिंटेंडेंट के मारी ईंटें, DSP भी घायल – Mohali News



लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मीडिया को जानकारी देते हुए।

पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में बीती रात दो गैंग के कैदियों में खूनी झड़प हुई। दोनों गुटों को जब छुड़वाने के लिए जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह और अन्य पुलिस बल वहां पहुंचा तो बदमाशों ने जेल की क्यारी में पड़ी ईंटें उखाड़ कर बरसानी शुरू कर दी।

.

ये ईंटें जेल सुपरिटेडेंट के लगी। वहीं एक DSP जगजीत सिंह भी घायल हो गए जिनके घुटने पर चोट आई है। दोनों अधिकारियों को घायल अवस्था में प्राइवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया।

दो गैंग के बदमाशों में हाथापाई हुई

सूत्रों मुताबिक पता चला है कि तेजी और करण नाम के बदमाशों के दो गैंग है। ये दोनों बदमाश हत्या के मामले में जेल में बंद है। जेल में आपस में एक दूसरे को घूरने के कारण इनमें हाथापाई हुई थी। दोनों गुटों में पुरानी रंजिश रह चुकी है। दोनों गैंग मंगलवार पहले दिन के समय भी आपस में लड़े थे। शाम को जब अधिकारी चैकिंग पर गए और इनमें से कुछ बदमाशों को चक्कियों में बंद किया जा रहा था। इतने में दोनों गैंग फिर से हिंसक हो गए। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *