झज्जर शहर में रोड पर लगी रेहड़ियों को हटवाती ट्रैफिक पुलिस।
झज्जर जिले में ट्रैफिक पुलिस की ओर से रेहड़ी टपरी वालों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से झज्जर शहर में सड़क किनारे फल सब्जियां व अन्य सामान बेचने वालों को हटाया जा रहा है। पुलिस की ओर से ट्रैफिक कंट्रोल, हादसों से बचाव व जाम की स्थिति से नि
.
शहर में अक्सर सड़क के किनारे दुकानों के बाहर रेहड़ी लगने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है जिसके कारण आम जन व वाहन ड्राइवरों को काफी दिक्कतों को सामना भी करना पड़ता है। वहीं कई बार शहर में हादसे भी हो जाते हैं। वहीं बार बार हिदायतें देने के बाद रेहड़ी न हटाने पर पुलिस की ओर से चालान भी किए गए हैं।
झज्जर शहर में स्टेडियम के पास से पुलिस ने हटवाई रेहड़ियां, साइड में करवाया।
करीब 20 रेहड़ी वालों के चालान
ट्रैफिक पुलिस एसएचओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों की कई बार शिकायतें भी आई हैं कि रेहड़ी रोड पर लगी रहती हैं और जाम लग जाता है। वहीं उन्होंने बताया कि करीब 20 के चालान भी किए गए हैं। वहीं फिलहाल रेहड़ी टपरी वालों को सड़क से हटाकर नाले के ऊपर तक लगाने दिया जा रहा है। जो रेहड़ी रोड पर लगी है उन्हें हटवाया जा रहा है। ताकि आम जन को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
पुलिस ने रेहड़ी वालों को दी हिदायत
ट्रैफिक पुलिस की ओर से ड्राइवरों से आह्वान किया गया है कि वे वाहन चलाते समय शहर में गति धीमी रखें ताकि हादसे न हों। वहीं पुलिस की ओर से सभी रेहड़ी वालों को हिदायत दी है कि आमजन की सुरक्षा व सुविधा को लेकर यह कार्रवाई की गई है और आगे भी रोड जाम की स्थिति पैदा हो इसके लिए रोड पर रेहड़ियां न लगाएं।
