मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ में सड़क-आसमान में घना कोहरा छाया: तीन फ्लाइट कैंसिल, दो डायवर्ट; होशियारपुर में सबसे कम 6.7 °C पारा दर्ज – Chandigarh News

पंजाब-चंडीगढ़ में सड़क-आसमान में घना कोहरा छाया:  तीन फ्लाइट कैंसिल, दो डायवर्ट; होशियारपुर में सबसे कम 6.7 °C पारा दर्ज – Chandigarh News

चंडीगढ़ सेक्टर 25 में सड़क किनारे आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते हुए व्यक्ति।

पंजाब-चंडीगढ़ में सड़क और आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसा मौसम अभी कई दिन रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कई दिन तक अब इसी तरह से घना कोहरा पड़ेगा। जिससे विजिबिलिटी काफी कम रहने वाली है। जबकि अभी भी दिन और रात के तापमान में काफी फर्क है। सुबह के

.

दिन के समय ठंड से काफी राहत मिल रही है। दूसरी तरफ घने कोहरे की वजह से उड़ानों पर असर पड़ने लगा है। आज भी तीन फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं और दो को डायवर्ट किया गया है। सर्द रातों की वजह से लोग सड़कों पर आग जलाकर राहत पाने का प्रयास करते नजर आते हैं। अधिकतम-न्यूनतम तापमान में अभी भी बड़ा फर्क

घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने के बावजूद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी भी काफी फर्क है। मौसम विभाग के अनुसार रोपड़ में सबसे ज्यादा तापमान 27.1 डिग्री आंका गया है, जबकि सबसे कम तापमान होशियारपुर 6.7 डिग्री आंका गया है।

जिससे साफ है कि दिन के समय अभी भी गर्मी रहती है और रातें सर्द हो रही हैं। घने कोहरे की वजह से आज सुबह जयपुर और दिल्ली को जाने वाली दो फ्लाइट्स को रद्द कर देना पड़ा है और जबकि दिल्ली और जयपुर से आने वाली दो फ्लाइट्स नहीं आ सकी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *