मुख्य बातें

जालंधर बच्ची कत्ल केस में पास्टर नरूला का विवादित VIDEO: आरोपी को कहा-यीशु की शरण में आ जा, तुझे तेरे धर्म के लोगों ने छोड़ दिया – Jalandhar News


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पास्टर धर्म के नाम पर उकसाता हुआ।

जालंधर वेस्ट हलके में 13 साल की बच्ची के कत्ल मामले में पास्टर अंकुर नरूला का विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें पास्टर धर्म के नाम पर अप्रत्यक्ष तरीके से उकसाता नजर आता है। वीडियो में अंकुर नरूला आरोपी के बारे में कहता है कि देख आज तेरे धर्म के लोग

.

पास्टर अंकुर नरूला।

पास्टर अंकुर नरूला।

कातिल को लेकर पास्टर अंकुर ने कहीं अहम बातें काश उस बंदे से बात करने का मौका मिले ः सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में बच्ची और आरोपी की तस्वीर भी लगी है। इस वीडियो में अंकुर नरूला कह रहा है कि कोई बंदा पाप कर बैठा और उसके धर्म के लोग कह रहे हैं कि वह आरोपी उनके धर्म का नहीं है। इसके बाद अंकुर नरूला कह रहे हैं कि वह सोच रहे थे कि काश उस बंदे से उन्हें बात करने का मौका मिले, लेकिन वह उनकी चर्च का बंदा नहीं है। फिर भी वह उसे बताना चाहता है कि देख एक पापी की इस जगत में कोई हैसियत नहीं है, लेकिन देख यशु मसीह तेरे पाप माफ करने के लिए क्रूस पर चढ़ा है। आजा यीशु मसीह के पास, तेरे पाप तो माफ हों ः ​​​​​​​अंकुर नरूला ने कहा कि मैं यह नहीं कहता कि तेरे पाप माफ हो गए तो तेरी सजा खत्म या कम हो जाएगी। कानून तुझे अपने हिसाब से देखेगा, लेकिन मैं तुम्हें कहना चाहता हूं कि आजा यीशु मसीह के पास, तेरे पाप तो माफ हों। अंकुर नरूला आगे कहते हैं कि ये दुनियां तेरी नहीं है, अगर तेरी होती तो इस डाउन टाइम पर तुझे इस तरह नहीं छोड़ती।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *