मुख्य बातें

अपार आईडी कार्ड बनाने में लापरवाही पर कार्रवाई: 6 प्रखंडों के BEO से मांगा स्पष्टीकरण, DPO ने समीक्षा के बाद निर्देश किया जारी – Jamui News

अपार आईडी कार्ड बनाने में लापरवाही पर कार्रवाई:  6 प्रखंडों के BEO से मांगा स्पष्टीकरण, DPO ने समीक्षा के बाद निर्देश किया जारी – Jamui News

जमुई में अपार आईडी कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने के आरोप में जिले के छह प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीईओ) से स्पष्टीकरण मांगा गया है। समग्र शिक्षा के डीपीओ नितेश कुमार ने इस मामले में अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

.

शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों के अपार आईडी कार्ड बनाने का निर्देश दिया था। इसके लिए सभी बीईओ को विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे। हालांकि, सख्त निर्देशों के बावजूद प्रखंड स्तर पर पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों द्वारा इस कार्य में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई जा रही है।

6 BEO के खिलाफ की कार्रवाई

जिले में अपार आईडी कार्ड बनाने की धीमी गति पर संज्ञान लेते हुए डीपीओ नितेश कुमार ने जमुई, बरहट, अलीगंज, चकाई, सिकंदरा और झाझा प्रखंड के बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्हें दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने और लापरवाही के लिए अनुशासनिक कार्रवाई का सामना करने को कहा गया है।

समीक्षा के बाद निर्देश किया जारी

डीपीओ ने छात्रों के अपार आईडी कार्ड बनाने की समीक्षा के बाद यह निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि इन प्रखंडों में अपार आईडी कार्ड बनाने का कार्य राज्य के औसत प्रतिशत से भी कम है। जिले में अब तक केवल 55.39 प्रतिशत छात्रों के अपार आईडी कार्ड बन पाए हैं, जबकि शिक्षा विभाग ने 20 दिसंबर तक इसे पूरा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की थी।

डीपीओ ने सभी संबंधित बीईओ को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी छात्र-छात्राओं के अपार आईडी कार्ड बनाने का कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *