नूंह में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन करते कर्मचारी।
नूंह जिले के पुन्हाना सब यूनिट के ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन (एएचपीसी) वर्कर यूनियन हेड ऑफिस हिसार की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर बिजली विभाग में प्रस्तावित ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में मंगलवार को द्वारा जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
.
यूनियन ने उप मंडल अधिकारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएन) पुन्हाना के माध्यम से बिजली मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में तीन घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल भी की।
बोले- ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के दुष्परिणाम बेहद गंभीर होंगे
कार्यक्रम की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राहुल गुप्ता ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट सचिव नीरज तिवारी ने किया। प्रदर्शन में केंद्रीय कमेटी के नेता समून खान, एसकेएस के ब्लॉक प्रधान असलम खान, यूनिट उप प्रधान अख्तर हुसैन, कैशियर शाहरुख खान, सलीम, उप प्रधान जाहुल, असगर (एएफएम), जावेद, नफीस (जेई) सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की गई तो इसके दुष्परिणाम बेहद गंभीर होंगे।
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एसडीओ को ज्ञापन सौंपते विभाग के कर्मचारी।
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज
उन्होंने कहा कि, नई जगह तैनाती होने पर कर्मचारियों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, नेटवर्क और उपभोक्ताओं की समस्याओं की पूरी जानकारी नहीं होगी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं के संचालन में बाधा आएगी और उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
यूनियन नेताओं ने बताया कि इस पॉलिसी के दुष्प्रभावों को लेकर पहले भी अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली विभाग) हरियाणा सरकार सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को वापस नहीं लिया तो एएचपीसी वर्कर यूनियन आंदोलन को और तेज करेगी।
