मुख्य बातें

CM नायब सैनी करेंगे राखीगढ़ी महोत्सव का शुभारंभ: 26 दिसंबर को 3 दिवसीय आयोजन में होंगे शामिल, तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की बैठक – Narnaund News

CM नायब सैनी करेंगे राखीगढ़ी महोत्सव का शुभारंभ:  26 दिसंबर को 3 दिवसीय आयोजन में होंगे शामिल, तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की बैठक – Narnaund News


राखीगढ़ी महोत्सव को लेकर बैठक करते अधिकारी।

विश्व प्रसिद्ध हड़प्पा सभ्यता के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 3 दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां चल रही हैं। इस महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे, जो 26 दिसंबर को

.

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है तथा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को उपायुक्त महेंद्र पाल ने राखीगढ़ी म्यूजियम परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महोत्सव स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, यातायात योजना, पार्किंग, सफाई, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सुविधाओं और अग्निशमन व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।

राखीगढ़ी महोत्सव की तैयारियां देखने पहुंचे अ

पर्यटकों को नहीं होनी चाहिए असुविधा

उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि राखीगढ़ी महोत्सव जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का सुनहरा अवसर है। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान आने वाले पर्यटकों, अतिथियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था से लेकर पेयजल और बिजली आपूर्ति तक सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

राखीगढ़ी महोत्सव को लेकर बैठक करते अधिकारी।

राखीगढ़ी महोत्सव को लेकर बैठक करते अधिकारी।

खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

उपायुक्त ने बताया कि 3 दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अलावा कुश्ती, कबड्डी, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति, लोकनृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं शैक्षणिक गतिविधियों के जरिए राखीगढ़ी की ऐतिहासिक विरासत और हड़प्पा सभ्यता की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

राखीगढ़ी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी।

राखीगढ़ी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी।

सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

हांसी पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे और महोत्सव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। महोत्सव स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना बनाई गई है, ताकि किसी प्रकार की जाम की स्थिति न बने। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में पुरातत्व विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ नरेंद्र परमार, नारनौंद एसडीएम विकास यादव, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, बरवाला एसडीएम वेद प्रकाश बेनीवाल, नगराधीश हरिराम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, डीएसपी सिद्धार्थ, एचसीएस अधिकारी हरवीर सिंह, पुरातत्व संग्रहालय विभाग से बनानी भट्टाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के दौरे और राखीगढ़ी महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *