मुख्य बातें

गोरखपुर में शुक्रवार को रहेगा बिजली शटडाउन: रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील – Gorakhpur News

गोरखपुर में शुक्रवार को रहेगा बिजली शटडाउन:  रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील – Gorakhpur News


अभिजीत सिंह | गोरखपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के विरासत गलियारा और शहर के अन्य इलाकों में चल रहे रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण शुक्रवार से अगले कुछ दिनों तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं को समय से आवश्यक व्यवस्था करने की सलाह दी है।

विरासत गलियारा में छह दिन आंशिक कटौती

विरासत गलियारा क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण के तहत कल यानी शुक्रवार से 31 दिसंबर तक लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर और बक्शीपुर (न्यू) के अंतर्गत आने वाले 11 KV कोतवाली, बक्शीपुर और मानचौराहा पोषक से जुड़े इलाकों में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

26 दिसंबर को कई फीडरों की बिजली रहेगी बंद

रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर कल यानी शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर के 11 KV रामजानकी नगर और फेस-4 फीडर, मेडिकल कॉलेज के 11 KV खजांची फीडर, इंडस्ट्रियल स्टेट के 11 KV गोरखनाथ पूर्वी फीडर तथा तारामंडल उपकेंद्र के 11 KV इंदिरा नगर, दाउदपुर, नगर रोड और बिलंदपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।

नार्मल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी कटौती

इसी दिन विद्युत उपकेंद्र नार्मल से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग का कहना है कि लाइन शिफ्टिंग और रोड चौड़ीकरण का कार्य तय समय में पूरा कर लिया जाएगा। कार्य समाप्त होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *