मुख्य बातें

पंजाब दौरे पर हरियाणा CM: श्री फतेहगढ़ साहिब में कार्यकारी अध्यक्ष के साथ होंगे नतमस्तक, साहिबजादों की शहादत को लेकर समारोह करवा रही है भाजपा – Fatehgarh Sahib News

पंजाब दौरे पर हरियाणा CM:  श्री फतेहगढ़ साहिब में कार्यकारी अध्यक्ष के साथ होंगे नतमस्तक, साहिबजादों की शहादत को लेकर समारोह करवा रही है भाजपा – Fatehgarh Sahib News


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक समारोह के दौरान पगड़ी बांधकर संबोधित करते हुए।

भारतीय जनता पार्टी से संबंधित हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा पंजाब के वर्किंग स्टेट प्रधान व विधायक अश्वनी शर्मा आज सिखों के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मात्था टेकेंगे। दोनों नेता दोपहर 2:30 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे

.

आने वाले समय में पंजाब की सियासत में सक्रिय भूमिका निभाने की रणनीति के तहत वरिष्ठ नेताओं की धार्मिक स्थलों पर मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फतेहगढ़ साहिब में अरदास के बाद दोनों नेता पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि साहिबजादों की शहादत को नमन के बहाने भाजपा पंजाब में सांस्कृतिक और धार्मिक मुद्दों के जरिए अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

हरियाणा के पंचकूला में संबोधित करते हुए अमित शाह।

पंचकूला में शहीद साहिबजादों के लिए शाह ने कहीं थीं 3 अहम बातें…

  • शहादत याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं: यहां उन्होंने कहा कि साहिबजादों की शहादत याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये बहुत दर्दनाक महीना माना जाता है। जिन साहिबजादों की बात करना चाहते हैं बाबा जोरावर सिंह जिनकी उम्र सिर्फ 9 साल थी, बाबा फतेह सिंह जिनकी उम्र सिर्फ 7 साल थी, उन्हें लोभ दिए गए, लेकिन उन्होंने शहादत को स्वीकार किया।
  • सिख गुरुओं ने भारत को एक सूत्र में पिरोया: ये भावना इतनी कम आयु में पैदा भी नहीं हो सकती। शायद उनकी मां का ये संस्कार ही होगा। जब हम आज इतने सालों के बाद इस घटना को याद भी करते हैं तो रोंगटे भी खड़े हो जाते हैं। सिख गुरुओं ने भारत को एक सूत्र में पिरोया है, उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।
  • गुरु तेग बहादुर न होते, तो हिंदू नहीं होते: हम बात करें हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर की। यदि वह नहीं होते तो आज कोई भी हिंदू नहीं होता। कश्मीरी पंडितों को बचाने का भी काम उन्होंने किया। इसलिए उन्हें हिंद की चादर कहा गया है, पंजाब की चादर नहीं।
भगवंत सिंह मान व नायब सिंह सैनी।

भगवंत सिंह मान व नायब सिंह सैनी।

राजनीति के कारण पंजाब और हरियाणा CM का विवाद

नायब सिंह सैनी लगातार पंजाब की राजनीति में सक्रिय रहते हैं। वह किसी न किसी बहाने से पंजाब की राजनीति को प्रभावित करते रहते हैं।

वह पंजाब आकर पंजाबी बोलते हैं और पगड़ी पहनकर पंजाबियों से जुड़ने का प्रयास भी करते हैं। कभी पंजाब में आई बाढ़ के पीड़ितों के सहारे तो कभी किसी अन्स मुद्दे पर वह पंजाब में राजनीति करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अब जब हरियाणा CM पंजाब के मुद्दों में हस्तक्षेप करते हैं तो पंजाब CM भगवंत सिंह मान भी पीछे नहीं रहते हैं। हरियाणा में बास्केट बाल प्लेयर की मौत के बाद हरियाणा पहुंचकर परिवार से मिले और हरियाणा सरकार को घेरा था और उनका यह दौरा काफी सुर्खियों में रहा था।

बाहरहाल अगले साल पंजाब में चुनाव है तो भारतीय जनता पार्टी पंजाब में किसी भी हाल में अपनी सरकार बनाने के लिए हर वो कार्य कर रही है जिससे वह पंजाब के लोगों को अपने साथ जोड़ सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *