मुख्य बातें

पानीपत में दुकान का शटर तोड़कर चोरी: 35 हजार रुपए की साड़ी व कपड़े ले गए; सुबह बिखरा मिला सामान – Gohana News

पानीपत में दुकान का शटर तोड़कर चोरी:  35 हजार रुपए की साड़ी व कपड़े ले गए; सुबह बिखरा मिला सामान – Gohana News

प्रतीकात्मक फोटो AI से जनरेट किया गया है।

पानीपत शहर में थाना तहसील कैंप क्षेत्र के प्रकाश नगर में कपड़ों की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपए के कपड़े चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

शटर टूटा मिला, दुकान का सामान बिखरा

प्रकाश नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह R.H. स्कूल के पास रहते हैं। उनकी संजय साड़ी नाम से कपड़ों की दुकान है। दीपक ने बताया कि सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

30-35 हजार रुपए के कपड़े चोरी

दीपक ने बताया कि जब उन्होंने ध्यान से जांच की तो पाया कि दुकान से करीब 30 से 35 हजार रुपए मूल्य के कपड़े चोरी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह चोरी रात करीब 3:15 बजे हुई होगी। दीपक ने पुलिस से अज्ञात चोरों की तलाश कर चोरी किए गए कपड़ों की बरामदगी की मांग की है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

थाना तहसील कैंप पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *